संजय कांबोज बदरपुर करनाल शूगर मिल चुनावों में 177 वोटों से हुए विजयी



इन्द्री 19 जुलाई (अमित सरोहा) करनाल शूगर मिल के वाडऱ् नं. 8 के डायरैक्टर पद के लिये आज इन्द्री के बीड़ीपीओ सभागार में चुनाव हुआ। इस चुनाव में चार उम्मीदवार खड़े हुए थे जिनमें संजय कांबोज बदरपुर ने अपने प्रतिंद्धदी उम्मीदवारों से 177 मत ज्यादा लेकर जीत हासिल की। उनकी जीत पर उनके समर्थकों ने मिठाई बंाट कर खुशी मनाई। इस मौके पर संजय कांबोज बदरपुर ने कहा कि वो अपनी जीत का श्रेय अपने जोन के अंतगर्त आने वाले सभी 45 गांवों के लोगों को देते है जिन्होंने उन्हें वोट रूपी आर्शिवाद देकर विजयी बनाया है। उन्होंने जीत के लिये विधायक रामकुमार कश्यप का भी आभार जताया ओर कहा कि वो किसानों की समस्याओं को पूरजोर तरीके से उठाने का काम करेगें। उनकी जीत पर इन्द्री भाजपा मंड़ल अध्यक्ष अमनदीप सिंह विर्क ने सभी गांववासियों व विधायक रामकुमार कश्यप का समर्थन करने पर आभार जताया ओर भरोसा दिलाया कि संजय कांबोज बदरपुर किसानों की शूगर मिल संबधी समस्याओं को हल करने में पूरा सहयोग करेगें। इस मौके पर समाजसेवी रिषीपाल कांबोज, सुमेर चंद कांबोज मुरादगढ़, धर्मराज गांधी, सुशील गुज्जर, मुकेश मंगला, रोबिन कांबोज, ऊधम सिंह सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे। 
  • सभी खबरें सबसे पहले देखने के लिए देखें : www.samaykitaqat.com 
  •  समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करें : email : samaykitaqat@gmail.com 
  •  पत्रकारिता के इच्छुक व्यक्ति सम्पर्क करें : +91-9416541457 
  •  विज्ञापन, लेख व समाचार देने के लिए सम्पर्क करें : +91-9416541475