कैथल (रवि गोयल) उपायुक्त सुजान सिंह ने बताया कि हरियाणा अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम द्वारा जून माह में जिला के 13 युवाओं को स्वरोजगार शुरू करने हेतू 7 लाख 70 हजार रुपए का ऋण उपलब्ध करवाया है, जिसमें से 80 हजार रुपए अनुदान राशि है। निगम द्वारा अनुसूचित जाति के युवाओं को स्वरोजगार शुरू करने के लिए ऋण उपलब्ध करवाया जाता है। जिला में पशुपालन के लिए 10 लाभार्थियों को प्रथम पशु के लिए 5 लाख रुपए, झोटा-बुग्गी तथा ऊंट रेहड़े हेतूू 1 लाभार्थी को 70 हजार रुपए, औद्योगिक क्षेत्र में 2 युवाओं को 2 लाख रुपए का ऋण उपलब्ध करवाया गया।
- सभी खबरें सबसे पहले देखने के लिए देखें : www.samaykitaqat.com
- समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करें : email : samaykitaqat@gmail.com
- पत्रकारिता के इच्छुक व्यक्ति सम्पर्क करें : +91-9416541457
- विज्ञापन, लेख व समाचार देने के लिए सम्पर्क करें : +91-9416541475