11 जुलाई को सड़क सुरक्षा सप्ताह पर बनाएं जाएंगें नौ हजार छात्रों के लर्निंग लाईसेंस


घरौंडा ( प्रवीण कौशिक) आगामी सप्ताह में मुख्यमंत्री मनोहर लाल करनाल से सड़क सुरक्षा सप्ताह की शुरुआत करेगें।  11 जुलाई को होने वाले इस कार्यक्रम में करनाल लोकसभा क्षेत्र की सभी नौ विधानसभा क्षेत्रों के छात्रों के ड्राइविंग लाईसेंस बनाये जायेगें। सांसद संजय भाटिया ने बताया कि इस कार्यक्रम नौ हजार छात्रों के लर्निंग लाईसेंस बनाये जायेगें और उन्हें फ्री में हेलमेट वितरित किये जायेगें। उन्होंने कहा कि छात्रों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए जनसहयोग से इस कार्यक्रम का आयोजन होगा।
            जन-समस्याओं को सुनने के लिए मार्किट कमेटी कार्यालय में पहुंचें सांसद संजय भाटिया ने कहा कि सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत आगामी 11 जुलाई को सुबह 11 बजे करनाल के मंगलसेन आडिटोरियम में कार्यक्रम आयोजित होगा। सीएम मनोहर लाल की अध्यक्षता वाले इस कार्यक्रम से स्कूल कॉलेज के छात्र छात्राएं यातायात नियमों के प्रति जागरूक होंगे। इस कार्यक्रम के जरिये नौ हजार छात्रों के लर्निंग ड्राइविंग लाईसेंस बनाये जायेगें। सांसद ने बताया कि करनाल लोकसभा की सभी नौ विधानसभा के छात्र शामिल होंगे और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र से एक हजार छात्रों को अपना लाईसेंस बनवाने का अवसर दिया जायेगा। लर्निंग लाईसेंस की फीस छात्रों को अदा करनी होगी। हालांकि इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री लर्निंग लाईसेंस बनवाने वाले छात्रों को मुफ्त हेलमेट देंगे। भाटिया ने कहा कि सड़क सुरक्षा को लेकर आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवक युवतियों को ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक करना व सडक हादसे के ग्राफ में कमी लाना होगा।

  • सभी खबरें सबसे पहले देखने के लिए देखें : www.samaykitaqat.com 
  •  समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करें : email : samaykitaqat@gmail.com 
  •  पत्रकारिता के इच्छुक व्यक्ति सम्पर्क करें : +91-9416541457 
  •  विज्ञापन, लेख व समाचार देने के लिए सम्पर्क करें : +91-9416541475