1 लाख 40 हजार व्यक्तियों के बन चुके हैं गोल्डन कार्ड, योजना का लाभ लेने में नहीं होनी चाहिए किसी प्रकार की परेशानी : उपायुक्त सुजान सिंह



कैथल, 17 जुलाई (रवि गुप्ता ) उपायुक्त सुजान सिंह ने कहा कि आयुष्मान भारत योजना का लाभ लेने के लिए संबंधित व्यक्ति को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। जितने भी व्यक्ति इस योजना के तहत पंजीकृत हो चुके हैं, उन सभी गोल्डन कार्ड बनने चाहिए। जिला में अब तक 1 लाख 40 हजार व्यक्तियों के गोल्डन कार्ड बनाए जा चुके हैं। आयुष्मान भारत योजना की जिला कष्टï निवारण समिति की बैठक समयबद्घ हो और यदि कोई इस योजना से संबंधित शिकायत है, तो उसका निवारण तुरंत हो।
            उपायुक्त सुजान सिंह आयुष्मान भारत योजना के लिए बनाई गई जिला कष्टï निवारण समिति की बैठक लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दे रहे थे। उन्होंने कहा कि नागरिक अस्पताल तथा जिन स्थानों पर गोल्डन कार्ड बनाए जा रहे हैं, वहां पर संबंधित व्यक्तियों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। सरकार द्वारा लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ देने के लिए आयुष्मान भारत योजना लागू की गई है, जिसके तहत संबंधित व्यक्ति को सरकारी व पैनल के अस्पताल में कैशलैस स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ दिया जाता है। उन्होंने कहा कि जिला में इस योजना के तहत 79 हजार 121 परिवार पंजीकृत किए गए हैं, जिनमें से 58 हजार 421 ग्रामीण तथा 20 हजार 700 शहरी क्षेत्र में हैं। जिला के सभी सरकारी अस्पतालों के साथ-साथ सिगनस, शाह, जयपुर, गणपति तथा जयप्रकाश अस्पताल पैनल पर लिए गए हैं। अब तक लगभग 5 हजार व्यक्ति आयुष्मान योजना के तहत स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ ले चुके है, जिस पर 4 करोड़ 42 लाख रुपये की अदायगी सरकार द्वारा की जा चुकी है।
            उपायुक्त ने कहा कि मरीजों को आयुष्मान भारत योजना से संबंधित अगर कोई परेशानी आती है, तो तुरंत उसका निवारण किया जाए। उन्होंने कहा कि सभी सीएससी, नागरिक अस्पताल तथा पैनल के अस्पतालों में गोल्डन कार्ड बनाए जा रहे हैं। संबंधित वक्ति इन सभी स्थानों पर इस योजना का लाभ लेने के लिए गोल्डन कार्ड बनवा सकते हैं। उन्होंने कहा कि अभी तक इस योजना से संबंधित सीएम तथा पीएम विंडो पर कोई भी शिकायत पैंडिंग नहीं है। यदि कोई शिकायत आती है, तो समिति द्वारा तुरंत कार्रवाई करते हुए संबंधित व्यक्ति की समस्या का निवारण किया जाए। इस मौके पर डीडीपीओ जसविंद्र सिंह, सिविल सर्जन डॉ. जयभगवान, ईओ अशोक कुमार, डीआईओ दीपक खुराना, डॉ. संदीप जैन, डॉ. नीरज मंगला आदि मौजूद रहे।
  • सभी खबरें सबसे पहले देखने के लिए देखें : www.samaykitaqat.com 
  •  समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करें : email : samaykitaqat@gmail.com 
  •  पत्रकारिता के इच्छुक व्यक्ति सम्पर्क करें : +91-9416541457 
  •  विज्ञापन, लेख व समाचार देने के लिए सम्पर्क करें : +91-9416541475