नेहरु युवा केंद्र कुरुक्षेत्र के अंतर्गत COVID 19 के प्रति लोगो को किया गया जागरुक


कुरुक्षेत्र (सुखविंद्र सिंह) नेहरु युवा केंद्र कुरुक्षेत्र के अंतर्गत  कोरोना बचाव के लिए चलाया  गया जागरुकता अभियान के तहत 18 जून से 23 जून 2020 तक गूँज वेल्फेयर क्लब ने संस्था के चेयरमैन रजत कुमार की अगुवाई मे पिहोवा व आस पास कुछ गांवों मे कोरोना जागरुकता अभियान मे पोस्टर ओर दिवार पर स्लोगन व पैंटींग कर के लोगो को जागरुक करने का प्रयास किया जिस से की लोग मास्क का प्रयोग करे ओर सावर्जनिक स्थानो पर भीड़ ना करे व सोशल डिस्टेंस का पालन करे। इस अवसर पर गूँज वेल्फेयर क्लब के चेयरमैन रजत कुमार पांचाल ने कहा कि सबके सहयोग से ही अभियान सफल होगा. इसमें जिले से लेकर ग्राम पंचायत स्तर तक के लोगों के सहयोग की अपेक्षा रहेगी. इस अभियान के उन्होने इस जागरूकता अभियान में हरसंभव सहयोग के लिए सभी जनप्रतिनिधियों को तत्पर रहने का आह्वान किया ओर कोरोना के संबंध में जागरूक करने के दौरान निम्न प्रकार के विशेष पोस्टर, पेम्पलेट, स्टीकर को दिवारों पर लगया गया ।
             गूँज वेल्फेयर क्लब के सचिव श्री अंकित मित्तल ने कहा की स्वयं की सुरक्षा व आमजन की रक्षा के लिए मास्क पहनने, हाथ धोने, सामाजिक दूरी बनाए रखने व सार्वजनिक स्थानों पर नहीं थूकने की आदत को अपनी दिनचर्या में शामिल करने व दूसरे लोगों को इसके लिए प्रेरित करने की लोगो को प्रेरित किया। इस कार्य मे मुखय रुप से सह-सचिव मंडीप चौधरी, कोषाधेक्ष दीपक शर्मा, विवेक, राहुल, कुलदीप, मनीष व अन्य सदस्य ने अपनी भुमिका निभाई।