करनाल ( प्रवीण कौशिक ) मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि जमीन की निशानदेही पूरे हरियाणा में करवाई जा रही है, जमीन की निशानदेही के बाद कोई भी व्यक्ति जमीन के मामले में धांधली नहीं कर सकेगा, यह निशानदेही सर्वे जनरल ऑफ इंडिया द्वारा ड्रोन कैमरे के माध्यम से करवाई जा रही है। प्रदेश की नगरनिगम व नगरपालिका की भी मार्किंग करवाई जा रही है ताकि मालिकों के मालिकाना हक की जानकारी मिल सके। आने वाले समय में पूरी जमीन को ऑनलाईन करवा दिया जाएगा। इससे जमीन से संबंधित समस्याएं खत्म होंगी।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने वीरवार को डाक्टर मंगलसैन ऑडिटोरियम में जन सुनवाई के दौरान आई शिकायतों का निराकरण किया। जन सुनवाई के दौरान 100 रजिस्टर्ड शिकायतों का मुख्यमंत्री ने निराकरण किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने करनालवासी सुनीता कथूरिया की जमीन के इंतकाल संबंधी शिकायत पर संज्ञान लेते हुए कहा कि आने वाले दिनों में प्रदेश में जमीनों की धांधली का झंझट खत्म हो जाएगा, सारी जमीन की निशानदेही करवाई जाएगी। इस मामले में तहसीलदार को सख्त निर्देश दिए कि उसकी जांच करे और जो भी दोषी हो उसके खिलाफ कार्यवाही करे।
डेहा समाज के प्रधान अमित कुमार ने मांग की कि सामुदायिक केन्द्र बनाने के लिए 4 कनाल जमीन दी जाए। इस पर मुख्यमंत्री ने नगरनिगम के संयुक्त आयुक्त को निर्देश दिए कि वह जमीन की पड़ताल करें और उन्हें कम लागत पर जमीन दें ताकि डेहा समाज स्वयं अपने खर्च पर सामुदायिक केन्द्र बना सकें। मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुसार प्रीतम नगर में बनने वाले पार्क की आज की जन सुनवाई में फिर शिकायत आई, मुख्यमंत्री ने कड़ा संज्ञान लेते हुए कहा कि इस पर अब तक कोई कार्यवाही क्यों नहीं हुई और नगरनिगम के अधिकारियों को निर्देश दिए कि आगामी 10 जुलाई तक इस पार्क की निशानदेही पूरी करवाएं और तुरंत इस पार्क को विकसित किया जाए। बता दें कि इस पार्क के विकसित होने पर मुख्यमंत्री ने पहले ही 49 लाख रुपये मंजूर किए हैं।
जन सुनवाई के दौरान कईं शिकायतें बीपीएल श्रेणी में जोडऩे व प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान बनाने की आई। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि तुरंत इसका सर्वे किया जाए, जो भी पात्र है उसको बीपीएल श्रेणी में लाया और जरूरतमंद परिवार का प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान बनाया जाए। जन सुनवाई में धोबी समाज के प्रधान महेन्द्र चौहान ने चौपाल बनाने के लिए जगह की मांग की। इस पर मुख्यमंत्री ने नगरनिगम के अधिकारियों को निर्देश दिए कि तुरंत ऐसी जमीन देखें जिस पर चौपाल बनाई जा सके।
जन सुनवाई के दौरान रम्बा गांव के अजय बुटा ने शिकायत रखी कि उनके गांव में खेल स्टेडियम के लिए 8 लाख रुपये की राशि तत्कालीन मंत्री कर्णदेव काम्बोज द्वारा चारदीवारी बनाने के लिए दी थी परंतु अब तक चारदीवारी का काम नहीं हुआ है। इस पर मुख्यमंत्री ने उपायुक्त को निर्देश दिए कि स्टेडियम की चारदीवारी बनाई जाए और जो 8 लाख रुपये का खर्च है उसकी जांच की जाए। इसी प्रकार अजय बुटा द्वारा शामगढ़ से रम्बा तक सडक़ बनाने की मांग रखी। मुख्यमंत्री ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस सडक़ को शीघ्र बनवाया जाए और सडक़ बनाने में लेट लतीफी की जांच की जाए और संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्यवाही की जाए। पधाना गांव के किसान ने जन सुनवाई के दौरान शिकायत की कि उनकी फसल वर्ष 2017 में खराब हो गई थी, उन्हें प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत मुआवजा नहीं दिया गया। इस पर मुख्यमंत्री ने कृषि अधिकारी से जानकारी ली। कृषि अधिकारी ने बताया कि यूको बैंक की लापरवाही से हुआ है। मुख्यमंत्री ने एलडीएम को निर्देश दिए कि तुरंत बैंक के खिलाफ कार्यवाही करें और जो मुआवजा बनता है वह किसान को दिया जाए।
जन सुनवाई के दौरान सोनू शर्मा ने शर्फाबाद माजरा के सरपंच द्वारा गांव में कराए गए विकास कार्यों की धांधली की शिकायत पर कहा कि उनके द्वारा लगातार शिकायतें की जा रही हैं लेकिन उन पर कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है और न ही आरटीआई का जवाब दिया जा रहा है। उन्होंने मांग की कि करनाल के एसडीएम नरेन्द्र पाल मलिक से इसकी जांच करवाई जाए।

- जोगी समाज की धर्मशाला की जमीन को बदलने के दिए निर्देश
- 5 किलोमीटर के अंतर वाले बैंकों में भेजी जाए पेंशन : सीएम
- बिर्चपुर से जाणी व बुढऩपुर की बनाई जाएंगी सडक़ें : सीएम
- मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता सेनानी के परिवार के सदस्य को कान की मशीन दिलाने के दिए निर्देश
- जीवित पेंशनधारक की फैमिली पेंशन भेजने पर मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान
- चकबंदी की जमीन पर दिलाएं दोबारा कब्जा : सीएम
- दुकान के ऊपर से हटाए जाएंगे तार
- असंध क्षेत्र के रूट पर समय किया जाएगा कम
- पीजीटी इंग्लिश, क्लर्क, चतुर्थ श्रेणी के परीक्षार्थियों ने की ज्वाईनिंग की मांग
- नई स्कीम में सीएलयू 45 दिनों में : सीएम
- बिजली बिल गलत होने पर संबंधित क्लर्क पर कार्यवाही के दिए निर्देश
- मेरठ रोड से यमुना पुल तक सडक़ होगी फोरलेन : सीएम
- मिरगैन गांव की जमीन की करें निशानदेही : सीएम
- कबूतरबाजी पर शिकंजा कसने के लिए गठित की एसआईटी : सीएम
- नरसी विलेज का विकास नगरनिगम द्वारा करवाया जाएगा : मुख्यमंत्री मनोहर लाल
- मुख्यमंत्री ने कैंसर पीडि़त को तुरंत दवाई उपलब्ध करवाने के सीएमओ को दिए निर्देश
- जन सुनवाई में अनुपस्थित रहने पर जिला रोजगार अधिकारी को मुख्यमंत्री ने किया सस्पेंड
- ये रहे उपस्थित