मारपीट करके जान से मारने की धमकी देने के दो आरोपी गिरफतार

कुरूक्षेत्र (संजीव बंसल) जिला पुलिस कुरूक्षेत्र ने मारपीट करके जान से मारने की धमकी देने के दो आरोपियों को किया गिरफतार। थाना शहर थानेसर पुलिस ने मारपीट करके जान से मारने की धमकी देने के दो आरोपी विनय कुमार पुत्र राज कुमार वासी दयालपुर और अरूण कुमार पुत्र रणधीर सिंह वासी कालेज कालोनी एनआईटी को गिरफतार करने में सफलता हासिल की है। यह जानकारी पुलिस प्रवक्ता रोशन लाल ने दी।
            इस बारे में जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि दिनांक 27 जनवरी 2020 को साहिल पुत्र अजय पाल वासी मिर्जापुर हाल विवेका नन्द कालोनी थानेसर ने थाना केयुके पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया था कि दिंनाक 25 जनवरी 2020 को वह और उसके गांव का एक लड़का मोटर साईकिल पर सवार हो कर स्थानेस्वर मन्दिर के लिये जा रहे थे। वह जब गोल्डन स्विट हाऊस प्रोफसर कालोनी के नजदीक पहुचें तो पीछे एक गाडी एचआर 07एए-4887 आई जिसमें तीन लड़के सवार थे। जिन्होनें एक दम से कार को उसकी मोटर साईकिल के आगे अडा दिया। कार के अन्दर से साहिल पुत्र गुरुदयाल वासी दयालपुर व दो अन्य नामालुम लडके गाडी के अन्दर से नीचे उतरे और नीचे उतरते ही उन्होनें कहा कि आज तुम्हे युनिवर्सिटी का हीरों बनाते है। इतना कहते ही उन्होनें अपने हाथों में पकड़े हुए कांटेदार लाठी से उसके साथ मार पीट करनी शुरू दी। जब भीड ईक्टठा होने लगी तो वे जान से मारने की धमकी दे कर मौके से भाग गये। जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच आरम्भ की। जांच के दौरान दिनांक 13 मार्च 2020 को साहिल और मंयक को पहले ही गिरफतार कर लिया था। जिन्होनें पूछातछ के  दौरान वारदात में प्रयोग की गई लाठिया पुलिस को बरामद करवा दी थी। आगे मामले की जांच हवलदार सुरेन्द्र को सौंप दी थी। जिसने मामले की गहनता से जांच करते हुए विनय कुमार पुत्र राज कुमार वासी दयालपुर और अरूण कुमार पुत्र रणधीर सिंह वासी कालेज कालोनी एनआईटी को उनके घर पर रैड करके काबू किया तथा विधिअनुसार गिरफतार कर लिया है। जांच जारी है।