उपायुक्त धीरेन्द्र खडगटा ने विश्व योग दिवस पर अपने घर पर ही परिजनों के साथ किया योग


कुरुक्षेत्र (संजीव बंसल) उपायुक्त धीरेन्द्र खडगटा ने कहा कि कोरोना महामारी को हराने के लिए आज प्रत्येक नागरिक को योग करना बहुत जरुरी है। इस समय योग करने से मनुष्य का शरीर तंदरुस्त रहेगा और रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ेेगी। इसलिए प्रत्येक नागरिक को अपने-अपने घरों में रहकर सुबह और सायं रोजाना योग करने का प्रयास करना चाहिए।
उपायुक्त धीरेन्द्र खडगटा ने रविवार को अपने निवास स्थान पर योग करने की उपरांत आनलाईन से विश्व योग दिवस पर आयुष विभाग की तरफ से की गई तमाम गतिविधियों को देखा और सभी को अपने जीवन में योग को धारण करने के लिए भी कहा। इससे पहले उपायुक्त धीरेन्द्र खडगटा, उनकी पत्नी प्रिंयका कुमावत और पुत्र आयांश ने भी योग किया। उपायुक्त ने कहा कि विश्व योग दिवस पर कोविड-19 की एडवाईजरी को ध्यान में रखते हुए सभी लोगों ने अपने-अपने घरों पर योग किया और योग की गतिविधियों पर आयुष विभाग की वेबसाईट के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी शेयर किया।
आयुष विभाग कुरूक्षेत्र द्वारा योग के सबसे बडे महापर्व अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस को सोशल मीडिया के माध्यम से कैम्पस जिला आयुर्वेद अधिकारी कार्यालय कुरूक्षेत्र में बडे ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जिला आयुर्वेद अधिकारी डा. सुदेश जाटियान द्वारा कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। विभाग के फेसबुक पेज पर ऑनलाईन लाईव जुडते हुए जिला आयुर्वेद अधिकारी ने सभी को इस दिवस की शुभकामनाएॅ दी व योग की उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए उनके द्वारा सभी लोगों को कोरोना महामारी के चलते घर पर ही रहकर आपसी दूरी बनाते हुए प्रतिदिन योग करने बारे अपील की गई। उन्होने बताया कि इस दिवस को देश ही नही बल्कि विदेशों में भी बडे हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है।  कोविड महामारी के कारण हरियाणा सरकार के अथक प्रयासों व आयुष विभाग के महानिदेशक श्री अतुल कुमार जी व हरियाणा योग परिषद के चेयरमैन डा. जयदीप आर्या जी के दिशानिर्देशानुसार इस वर्ष अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस को सोशल डिस्टैन्सिंग अपनाते हुए सोशल मीडिया के माध्यम से मनाया जा रहा है। 
             विभाग के फेसबुक पेज पर योगा विशेषज्ञ श्री मंजीत सिंह द्वारा लाईव जुडते हुए लोगों को फाईनल योगाभ्यास करवाया गया। सर्वप्रथम उनके द्वारा उपस्थित योग साधकों को ज्ञान मुद्रा में प्रार्थना करवाई गई। उसकेे बाद सूक्ष्म व्यायाम-ग्रीवा चालन, स्कन्द चालन, कटि चालन व घुटना चालन करवाये गये। तदोपरान्त आसनों में ताडांसन, वृक्षासन, पादस्तासन, त्रिकोणासन करवाये गये। इसके अतिरिक्त पीठ के बल लेट कर आसनों का भी अभ्यास करवाया गया। उसके बाद प्राणायाम-कपाल भाति, अनुलोम विलोम, सितली, भ्रामरी इत्यादि आसनों का अभ्यास करवाया गया। कार्यक्रम के समापन पर जिला आयुर्वेद अधिकारी द्वारा बताया कि कोई भी नागरिक विभाग के इस फेसबुक पेज को लाईक व शेयर करके इससे जुड सकता है व उनके द्वारा लोगों को आगे भी प्रतिदिन योग को अपने दैनिक जीवन में अपनाने बारे आवहान किया गया।