महाविद्यालय की छात्राएं प्रत्येक क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं : प्राचार्य राजेंद्र अरोड़ा


गुहला/चीका (राजपाल जिंदल) राजकीय कन्या महाविद्यालय चीका की बी.ए.तृतीय समेस्टर की छात्राओं ने परिक्षा में बेहतरीन प्रदर्शन अपनी प्रतिभा को साबित किया है। गौरतलब है कुरूक्षेत्र विश्वविद्यालय ने हाल ही में बी.ए.तृतीय समेस्टर का परिणाम घोषित किया है, जिसमें महाविद्यालय की छात्राओं ने अपनी मेहनत से महाविद्यालय का नाम रोशन किया है। महाविद्यालय में प्रथम,द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को महाविद्यालय के प्राचार्य राजेंद्र अरोड़ा ने अभिभावकों सहित महाविद्यालय में आमंत्रित किया। प्राचार्य ने बताया कि रैंक प्राप्त करने वाली छात्राओं का हौसला बढ़ाने के लिए महाविद्यालय में आमंत्रित किया गया है। प्राचार्य राजेंद्र अरोड़ा ने कहा कि महाविद्यालय की छात्राएं प्रत्येक क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं और अब परिक्षाओं के परिणामों से उन्होंने अपनी प्रतिभा का परचम लहराया है। उन्होंने बताया कि बी.ए. तृतीय समेस्टर की उर्वशी ने 400अंक में से 317 अंक हासिल कर महाविद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया है, जबकि रितू रानी ने 313 अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। इसी प्रकार अंजली ने भी313 अंक हासिल किए हैं। इन तीनों छात्राओं एवं इनके माता-पिता ने कहा कि इस सफलता से वह काफी खुश हैं यह उनके लिए गौरव की बात है। अपनी सफलता का श्रेय छात्राओं ने अपने शिक्षकों को दिया । इस अवसर पर छात्राओं एवं उनके अभिभावकों के लिए जलपान की व्यवस्था भी की गई  और इस दौरान सोशल डिस्टेसिंग का पूरा ध्यान रखा गया । प्राचार्य राजेंद्र अरोड़ा ने छात्रओं के सुनहरे भविष्य की मंगलकामनाएं की । इस अवसर पर महाविद्यालय का स्टाफ  भी मौजुद रहा।