सरकार को स्पेशल कानून बनाकर या अध्यादेश लाकर पीटीआई टीचर को बहाल करने का काम करना चाहिए : बजरंग गर्ग


चण्डीगढ़ (समय की ताकत) हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता बजरंग गर्ग ने कहां की हरियाणा सरकार को स्पेशल कानून बनाकर या अध्यादेश लाकर पीटीआई टीचरों को बहाल करने का काम करना चाहिए। जबकि पीटीआई टीचर लगभग 10 साल से नौकरी करके अपने परिवार का पालन पोषण कर रहे हैं। उनकी नौकरी छुटने के बाद अब वह कहां जाए। जबकि कर्मचारियों को नौकरी का ख्याल रखना सरकार की जिम्मेदारी होती है। मुख्य प्रवक्ता बजरंग गर्ग ने कहा कि हरियाणा सरकार ने पहले भी हजारों कच्चे कर्मचारियों को नौकरी से निकाला गया है। इतना ही नहीं सरकार द्वारा कहा जाता रहा है कि अगले एक साल के लिए सरकारी नौकरियों की भर्ती बंद की जाएगी। बेरोजगारों को रोजगार देना और दिलवाना सरकार की जिम्मेदारी होती है। जो भाजपा का चुनावी घोषणा पत्र में भी रोजगार देने का वादा किया हुआ है। मगर यह सरकार रोजगार देने की बजाए रोजगार छीनने में लगी हुई है। जबकि सरकार बंद उद्योगों के समय का कर्मचारियों को तन्खा देने की बात कर रही है। दूसरी तरफ सरकार नए-नए फरमान जारी करके कंप्यूटर शिक्षकों व लैब सहायकांे की तन्खा बंद कर रखी है। मुख्य प्रवक्ता बजरंग गर्ग ने हरियाणा सरकार से पीटीआई टीचरों की भाली के लिए सरकार को तुरंत उचित कदम उठाने की मांग की है। ताकि पीटीआई टीचर अपने परिवार का ठीक ढंग से पालन पोषण कर सकें। जो टीचर बच्चों को उच्च शिक्षा देकर उनका भविष्य बनाने का काम करते हैं आज वही टीचर अपने बच्चों के भविष्य के लिए मजबूरी में सड़कों पर आंदोलन करने के लिए मजबूर है। जो इस भीषण गर्मी में महिलाएं सहित धरने पर बैठे हैं।