कुरूक्षेत्र (संजीव बंसल) पुलिस ने जगह सरेआम सटटा खाईवाली करने के आरोप में किया एक को गिरफतार। इस बारे में जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता रोशन लाल ने बताया कि गत दिवस थाना लाड़वा के हवलदार सुरेश कुमार ने गुप्त सूचना के आधार पर हुक्म चन्द पुत्र साधू राम वासी संगम मार्किट लाडवा को जगह सरेआम अनाज मण्डी लाडवा पर सटटा खाईवाली करते हुए काबू करके उसके कब्जे से 980 रूपये बरामद किये। पुलिस ने आरोपी के विरूध जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके गिरफतार कर लिया है।