पिहोवा (जसविन्द्र सिंह राज /वजीर सिंह) हरियाणा के खेल एवं युवा मामले मंत्री संदीप सिंह ने कहा कि कोरोना संकट के दौरान सभी सामाजिक संस्थाओं व संगठनों ने सरकार का सहयोग करके इस महामारी से लडने में देश का पूर्ण सहयोग किया है। इनके इस समर्पण भाव को कभी भूलाया नहीं जा सकता। जरुरत पडने पर सरकार भी इन संस्थाओं के साथ कंधे से कंधा मिलाकर हर कमद पर साथ देगी।
खेलमंत्री संदीप सिंह मंगलवार को शिवपुरी रोड पर ब्राह्मण पंचायत पिहोवा के प्रधान एवं पार्टी के वरिष्ठ नेता विक्रम चक्रपाणी के कार्यालय में हरियाणा पेंशनर वेलफेयर सोसायटी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। सोसायटी की तरफ से खेलमंत्री को 51 हजार 800 की सहायता राशि का चेक सरकार के नाम सौंपा। मंत्री ने कहा कि देश का इतिहास रहा है। जब भी किसी मुसीबत ने इस देश की तरफ मुंह किया तो सभी ने एकजुट होकर उसका मुकाबला किया। ये हमारी एकता ही है कि हम कोरोना जैसी बीमारी को बड़ी हद तक रोकने में सफल हुए हैं।
आयोजक विक्रम चक्रपाणी ने कहा कि सभी धार्मिक व सामाजिक संस्थाएं सरकार के साथ सहयोग करने को तैयार हैं। यदि दोबारा राशन, लंगर या आर्थिक मदद की जरुरत पड़ी तो पूरा सहयोग किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कि हरियाणा पेंशनर वेलफेयर सोसायटी इससे पूर्व भी एक लाख 17 हजार 900 रुपये का चेक सरकार को कोरोना रिलीफ फंड के नाम दे चुकी है।
- दुकानों का किराया माफ करने की घोषणा
ब्राह्मण पंचायत पिहोवा के प्रधान एवं पार्टी के वरिष्ठ नेता विक्रम चक्रपाणी ने कहा कि खेल मंत्री संदीप सिंह के आहवान पर उन्होंने अपनी लगभग 50 दुकानों का लॉक डाउन के दौरान का किराया माफ करने का निर्णय लिया है। इस दौरान वे उस किसी भी दुकानदार से किराया नहीं लेंगे जिनको उन्होंने दुकानें किराए पर दी हुई हैं। कार्यक्रम के बाद खेल मंत्री ने पास ही स्थित श्री गोबिंदानंद आश्रम ठाकुर द्वारा में महंत सर्वेश्वरी गिरी से आशीर्वाद लिया। इस मौके पर मंडल प्रधान राकेश पुरोहित, बाखली मंडल प्रधान साधु सिंह, प्रधान रमेश मौर्य, संरक्षक जसबीर सिंह सैनी, जयभगवान, पाला राम, पवन कुमार शर्मा, सतीश कुमार, अशोक गुप्ता, हन्नु चक्रपाणी, मनोज चक्रपाणी, सतीश कौशिक, टीटू शर्मा, शाश्वत चक्रपाणी, अक्षय नंदा, कार्तिक चक्रपाणी, गौरव चक्रपाणी, सोनू वर्मा सहित कई लोग मौजूद रहे।
