कुरुक्षेत्र (संजीव बंसल) आयुष विभाग कुरूक्षेत्र द्वारा कोरोना महामारी को मात देने के लिए अभी तक हजारों की संख्या में लोगों को नि:शुल्क इन्युनिटी बूस्टर औषधियों का वितरण किया जा चुका है जो कि अभी भी निरन्तर जारी है। जिला आयुर्वेद अधिकारी डा. सुदेश जाटियान ने जानकारी देते हुए कहा कि आयुष मन्त्रालय भारत सरकार एवं आयुष हरियाणा पंचकूला के महानिदेशक अतुल कुमार के निर्देशानुसार इन इम्युनिटी बूस्टर किटों का वितरण किया जा रहा है। उन्होने बताया कि इन इम्युनिटी बूस्टर औषधियों का प्रयोग कोरोना महामारी से बचाव के साथ साथ अन्य कई प्रकार के रोगों से भी शरीर की रक्षा करता है क्योकि मजबूत रोगप्रतिरोधक क्षमता के द्वारा ही कोई भी मनुष्य बडी से बडी बिमारी से बच सकता है।
आयुष विभाग द्वारा लोगों की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढाने हेतू चलाये जा रहे अभियान में अभी तक लगभग 12600 आयुर्वेदिक इम्युनिटी बूस्टर किटों का व लगभग 6800 होम्योपैथिक इम्युनिटी बूस्टर किटों का वितरण किया जा चुका है जिनमें मुख्य रूप से जिला व ब्लॉक स्तर पर पुलिस विभाग, नगरपरिषद, पंचायती राज, डी.सी. कार्यालय, वृद्धाश्रम, रोडवेज विभाग, बैंक, पत्रकार बंधु, नागरिक हस्पताल व सी.एच.सी. पी.एच.सी., कंजूमर कोर्ट, फूड व सप्लाई विभाग, मार्किट कमेटी, जिला कारागार, चुनाव विभाग, डीआईपीआरओ, जिला परिषद, शिक्षा विभाग आदि के अधिकारी व कर्मचारी शामिल है। उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा अब मुख्य रूप से सरकार एवं जिला प्रशासन द्वारा घोषित कन्टेनमैन्ट जोन में लोगों को इन इम्युनिटी बूस्टर किटों का वितरण किया जा रहा है।
उन्होने कहा कि 24 जून को गांव समानी में 42 किटो का, विवेकानन्द कॉलोनी में 71 किटों का व कृष्णा नगर गामडी में 129 किटों का निशुल्क वितरण किया गया है तथा अभी तक विभाग 6004 बूस्टर किटों का वितरण विभिन्न कन्टेनमैन्ट जोन में कर चुका है। उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा वितरित की जा रही इन इम्युनिटी बूस्टर किटों का लोगों से फीडबैक जानने के लिए भी कमेटी का गठन किया जाना प्रस्तावित है ताकि लोगों से प्राप्त प्रतिक्रिया अनुसार और इससे सम्बन्धित अन्य कार्यो को भी शामिल किया जा सके।
