- सांसद नायब सिंह सैनी और रवि तारांवाली ने की कई कार्यक्रमों में शिरकत
गुहला (राजीव शर्मा ) सांसद नायब सिंह सैनी और वरिष्ठ भाजपा नेता रवि तारांवाली ने कई कार्यक्रमों में शिरकत की।आज भागल गांव में सांसद नायब सैनी व रवि तारांवाली ने मास्क ओर सैनेटाईजर बांटे ओर हजारी लाल शर्मा के निवास पर चाय पानी का कार्यक्रम रखा गया। । सांसद नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रदेश भर में भाजपा द्वारा लोगों को सैनिटाइजर और मास्क बांटे जा रहे हैं और उन्हें महामारी से निपटने के लिए जागरूक भी किया जा रहा है। भाजपा वरिष्ठ नेता रवि तारांवाली ने कहा कि सांसद नायब सिंह सैनी ने बतौर मुख्यातिथि कई कार्यक्रमों में शिरकत की और इस दौरान लोगों को सैनिटाइजर और मास्क बांटे गए। इसके अतिरिक्त चीका नगरपालिका द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बनाए गए मकानों की चाबी लाभार्थियों को सांसद नायब सैनी,रवि तारांवाली व नगरपालिका चेयरपर्सन अमनदीप शर्मा ने सौंपी। प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत कई लाभार्थियों को लाभ राशि वितरित की गई। उन्होंने कहा कि सांसद नायब सिंह सैनी लगातार गुहला हल्के में पहुंचे विकास कार्यों को लेकर सजग है और सरकार से लगातार बड़ी योजनाओं को कार्यान्वित करने के लिए कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कोरोना महामारी को लेकर भाजपा ने सराहनीय भूमिका निभाई है जिससे लोगों में अभी बीमारी से बचाव है। उन्होंने कहा कि वे लगातार गुहला के गांव में जाकर सोशल डिस्टेंसिंग और महामारी से बचाव के लिए लोगों को जागरूक कर रहे हैं और लोग भी सरकार और प्रशासन का पूरा सहयोग कर रहे हैं। इस अवसर पर नगर पालिका चीका की चेयरमैन अमनदीप कौर शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार विकास कार्यों को लेकर लगातार कार्य कर रही है और नगर पालिका में विकास कार्य जल्द तेजी पकड़ेंगे। इस अवसर पर नगरपालिका चेयरमैन अमनदीप कोर शर्मा ,मंडल अध्यक्ष कर्मवीर लीला ,साहब सिंह सैर, दरबारा डोहर,महेद्र चीमा,राजेश पिंटू, ईश्वर सीडा,रामदत्त शर्मा, प्रवीण भागल,हजारी लाल शर्मा,प्रताप कबोंज,पार्षद राजेश ,पार्षद शमशेर शेरू,पार्षद कमल चौधरी ,दरबारा सिंह भागल,रामदिया नंबरदार व अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।
- सभी खबरें सबसे पहले देखने के लिए देखें : www.samaykitaqat.com
- समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करें : email : samaykitaqat@gmail.com
- पत्रकारिता के इच्छुक व्यक्ति सम्पर्क करें : +91-9416541457
- विज्ञापन, लेख व समाचार देने के लिए सम्पर्क करें : +91-9416541475

