कुरुक्षेत्र (संजीव बंसल) कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की कुलपति डाॅ. नीता खन्ना के निर्देशानुसार यूनिवर्सिटी स्कूल आफ मैनेजमेंट के प्रोफेसर डाॅ. सुशील शर्मा को एकेडमिक कौंसिल का सदस्य नियुक्त किया है। यह जानकारी देते हुए लोक सम्पर्क विभाग के उप-निदेशक डाॅ. दीपक राय ने बताया कि वे 29 जून से आगामी दो वर्ष के लिए एकेडमिक कौंसिल के सदस्य होंगे।
