कुरुक्षेत्र (संजीव बंसल) विधायक सुभाष सुधा ने पहली बार वर्चुअल संवाद में मोबाईल से जुडक़र सैंकड़ों लोगों को केन्द्र सरकार की एक साल और राज्य सरकार की लगभग 7 महीनों की उपलब्धियों को सबके सामने रखा और एक-एक योजना और उपलब्यिों पर विस्तार से चर्चा की है। वीरवार को विधायक सुभाष सुधा ने थानेसर विधानसभा क्षेत्र की उपलब्धियों और केन्द्र सरकार के एक साल की तमाम गतिविधियों को वर्चुअल संवाद के माध्यम से सांसद नायब सिंह सैनी, भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मवीर मिर्जापुर, महामंत्री रविन्द्र सांगवान, भाजपा के युवा नेता साहिल सुधा सहित सैंकड़ों लोगों के समक्ष रखा।
विधायक ने केन्द्र व राज्य सरकार की उपलब्धियों पर चर्चा करते हुए कहा कि मेरा पानी मेरी विरासत योजना के तहत किसानों को फसल विविधिकरण के तहत 7 हजार रुपए, 4.10 लाख किसानों का ब्याज माफ किया, इससे किसानों 1314 करोड़ रुपए का फायदा मिला, भावांतर भरपाई योजना को शुरु करके 19 सब्जियों और फलों की फसलों को शामिल किया, किसान क्रेडिट कार्ड की तर्ज पर पशुपालन क्रेडिट कार्ड शुरु किए, 5 जिलों में अटल किसान मजदूर कैंटीन शुरु की, इस कैंटीन से 10 रुपए में भोजना उपलब्ध करवाया जा रहा है, नौवीं से बारहवीं कक्षा तक के सभी विद्यार्थियों को नि:शुल्क पुस्तके दी गई, प्रदेश में 400 मोबाईल डिस्पेंसरी शुरु की, प्रदेश का लिंगानुपात 913 से ज्यादा हुआ, 500 से अधिक कर्मचारियों वाले विभागों में आनलाईन ट्रांसफर शुरु की, स्वच्छता सर्वेक्षण में हरियाणा 2019 में दूसरे स्थान पर रहा, हरियाणा को लाल डोरा मुक्त किया, इससे लोगों को मलकीयत का हक मिला, हाउसिंग फार आल के तहत सभी को मकान देने की स्कीम शुरु की गई।
उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान सभी पंचायतों व शहरों को सेनिटाईज किया गया, 2 महीनों का राशन मुफ्त दिया गया, 5200 बसे व 96 ट्रेन चलाकर 3 लाख 28 हजार प्रवासी मजदूरों को उनके घर भेजा गया, गरीबों के रहने लिए 600 होम शैल्टर खोले गए। इसके अलावा सरकार ने कोरोना कसे प्रभावित सभी लोगों की मदद करने का काम किया। जहां केन्द्र सरकार ने आर्थिक व्यवस्था को फिर से पटरी पर लाने के हलए 20 लाख करोड़ का पैकेज दिया, वहीं राज्य सरकार ने भी 1500 करोड़ रूपए का पैकेज जारी किया। विधायक ने केन्द्र सरकार की उपलब्धियों पर चर्चा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सरकार के प्रयासों से ही धारा 370 को हटाने का काम किया, राम जन्मभूमि मंदिर विवाद को सुलझाने, 3 तलाक को समाप्त करने, युवाओं को सशक्त बनाने का काम किया है।
उन्होंने कहा कि 9.50 करोड़ किसानों के खातों में 72 करोड़ राशि जमा करवाने, देश के 15 करोड़ से अधिक घरों में पीने के पानी की पाईप लाईन को जोडऩे, 50 करोड़ से अधिक पशुधन के बेहतर स्वास्थ्य के लिए मुफ्त टीकाकरण करवाना, खेत मजदूर, छोटा किसान व 60 वर्ष से उपर की उम्र वाले व्यक्ति को 3 हजार रुपए मासिक देना, व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए व्यापारी कल्याण बोर्ड का निर्माण करना, स्वयं सहायता समुहों से जुड़ी महिलाओं को लगभग 7 करोड़ रुपए की वितिय सहायता देना, एकलव्य मॉडल रेजिडेंसियल स्कूल निर्माण का कार्य शुरु करने के साथ-साथ सभी योजनाओं को पारदर्शी बनाना ताकि समाज के अंतिम व्यक्ति तक लोगों को सरकार की योजनाओं का 100 फीसदी लाभ मिल सके।
