कोरोना से बचाव के लिए घर में परिवार के साथ करे योग : धीरेन्द्र


कुरुक्षेत्र (संजीव बंसल) उपायुक्त धीरेन्द्र खडगटा ने कहा कि 21 जून को अंतर्राष्टï्रीय योग दिवस है। हर वर्ष की भांति इस वर्ष अंतर्राष्टï्रीय योग दिवस के अवसर पर किसी भी प्रकार के बड़े कार्यक्रम का आयोजन नहीं किया जाएगा और ना ही सार्वजनिक रुप से योग करवाया जाएगा। इसलिए  कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए सभी जिलावासी अपने-अपने घरों में रहकर परिवार के साथ योग करे।
उन्होंने शनिवार को बातचीत करते हुए कहा कि 21 जून को राज्य, जिला व खंडस्तर पर सामुहिक रुप से एकत्रित होकर योगाभ्यास किया जाता था, लेकिन इस बार वैश्विक महामारी कोरोना कारण सामूहिक रुप से एकत्र होकर अंतर्राष्टï्रीय योग दिवस नहीं मनाया जाएगा। इसलिए आमजन से अपील की जाती 21 जून को अपने घर में रहकर ही अपने परिवार के साथ योग का अभ्यास करे। उन्होंने कहा कि योग को अपनाकर मानव को अपने मानसिक तनावों से मुक्ति मिल सकती है इसलिए मनुष्य को अपने जीवन में योग को धारण करना चाहिए तथा अपनी दिनचर्या में हर व्यक्ति को तनाव मुक्त और मानसिक शांति के लिए योग को अपनाना चाहिए।