कुरुक्षेत्र (संजीव बंसल) महामंत्री हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी व समन्वयक कांग्रेस कमेटी कुरुक्षेत्र के पवन गर्ग ने संजय गांधी की पुण्यतिथि पर शत-शत नमन कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए । उन्होंने संजय गांधी के जीवन का परिचय देते हुए कहा कि संजय गांधी भारत के एक राजनेता थे । वे भारत की प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के छोटे पुत्र थे। संजय गांधी जी की पत्नी मेनका गांधी और पुत्र वरुण गांधी दिग्गज नेताओं में से एक हैं ।संजय गांधी का अल्पायु में ही एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना में निधन हो गया था।
गर्ग ने बताया कि संजय गांधी की शैली तेज तरार और दृढ़ निश्चय सोच की वजह से वह देश के युवाओं की पसंद थे ।संजय गांधी का जीवन सादगी से भरा हुआ था। भाषा शैली में मधुरता और स्पष्टता के लिए जाने जाते थे ।वे अपने दिल में हिंदुस्तान की बेहतरी का सपना लेकर जीते थे ।छोटा परिवार, सुखी परिवार की सोच को देने का श्रेय संजय गांधी को ही जाता है। उस समय दिया गया यह नारा आज के समय में वरदान साबित हो रहा है
संजय गांधी ने उस समय वृक्षारोपण करने के लिए बहुत जोर दिया था। उनकी सोच यही थी कि अधिक से अधिक पेड़ लगाने से वातावरण शुद्ध होगा। आज भी प्रत्येक सरकारों द्वारा गांधी द्वारा चलाए गए प्रोग्राम वृक्षारोपण को आज भी चलाया जा रहा है। दूर दृष्टि, पक्का इरादा और अनुशासन की वजह से संजय गांधी को लोग आज भी याद करते हैं।
