अग्रवाल वैश्य समाज प्रदेश का सबसे बड़ा सामाजिक संगठन : नवदीप बंसल
June 19, 2020
सिरसा (समय की ताकत)अग्रवाल वैश्य समाज द्वारा अपने गठन के ऐतिहासिक 11वें वर्ष की सफलता पर चलाया गया ऑनलाईन सदस्यता महापर्व एक सफल आयोजन रहा जिसमें समाज के लोगों ने बढ़चढ़ कर संगठन के प्रति अपना विश्वास जताया है। ये जानकारी देते हुए समाज के युवा प्रदेश अध्यक्ष नवदीप बंसल ने बताया कि एक सप्ताह तक चले सदस्यता महापर्व प्रदेशभर के कोने-कोने से करीब 13 हजार वैश्य बंधुओं ने संगठन की सदस्यता ग्रहण की है। उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान पलवल के विधायक दीपक मंगला, फरीदाबाद के विधायक नरेन्द्र गुप्ता, फरीदाबाद नगर निगम के महापौर मनमोहन गर्ग, पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के सदस्य सतीश सिंघल, हरियाणा गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष भानीराम मंगला, नगर पालिका हिसार के पूर्व प्रधान हनुमान ऐरन सहित वैश्य समाज के कई नेताओं ने भी संगठन के साथ जुडऩे के लिए ऑनलाईन सदस्यता ग्रहण की। नवदीप बंसल ने कहा कि अग्रवाल वैश्य समाज प्रदेश का सबसे बड़ा सामाजिक संगठन है जो वैश्य समाज को निरंतर राजनीति के प्रति जागरूक करने के अभियान में लगा हुआ है। उन्होंने कहा कि अग्रवाल वैश्य समाज न सिर्फ राजनीति बल्कि समाजसेवा में के क्षेत्र में भी अपनी अलग पहचान बना चुका है। संगठन की विभिन्न इकाईयों द्वारा लॉकडाउन के दौरान लोगों की सेवा में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया गया है। युवा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि इस अभियान में संगठन की सभी इकाईयों व उनसे जुड़ें पदाधिकारियों का विशेष योगदान रहा है। सभी ने मिलकर संगठन को मजबूत बनाने के महायज्ञ में अपनी आहुति दी। नवदीप बंसल ने कहा कि किसी भी समाज की ताकत उसके संगठन में है। संगठित समाज ही अपने हक और हकूक की लड़ाई लड़ सकता है। इसी बात को समझते हुए अग्रवाल वैश्य समाज पिछले 11 वर्षों वैश्य समाज को संगठित कर राजनीति रूप से सक्षम बनाने के लिए संकल्पित है और इसी श्रृखलां में संगठन द्वारा आगामी एक सप्ताह तक ऑनलाईन सदस्यता महापर्व की शुरूआत की गई थी ताकि समाज के लोग जो अभी संगठन के सदस्य नहीं बने हैं वो घर बैठे समाज की वैबसाईट पर जाकर सदस्यता ग्रहण कर सकें और संगठन को मजबूत बना सकें।