कुरुक्षेत्र (संजीव बंसल) महामंत्री हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी व समन्वयक कांग्रेस कमेटी कुरुक्षेत्र के पवन गर्ग ने हरियाणा में चिकित्सा शिक्षा और अनुसंधान के महानिदेशक के आदेश के बारे में बात करते हुए कहा कि सरकार के आदेश के अनुसार राज्य के 11 सरकारी और निजी मेडिकल कॉलेजों के 1,106 अंतिम वर्ष के एमबीबीएस छात्रों को COVID-19 कर्तव्यों को सौंपा जाना था और वे संबंधित जिलों के सिविल सर्जनों को रिपोर्ट करेंगे।
गर्ग ने कहा कि अंतिम वर्ष के एम .बी. बी .एस . छात्रों के साथ तृतीय और चतुर्थ वर्ष के छात्रों को भी कोरोनोवायरस के मामलों में ड्यूटी क्यों भेजी गई ।गर्ग का कहना है कि अभी तो इन छात्रों को और अनुभव की जरूरत है ।इससे इनकी पढ़ाई पर बुरा असर पड़ेगा और वे एक सक्षम डॉक्टर नहीं बन पाएंगे।
गर्ग ने अखबार के माध्यम से सरकार से जानना चाहते हैं कि यह आदेश केवल फाइनल ईयर स्टूडेंट के लिए ही था तो तृतीय और चतुर्थ वर्ष के छात्रों को इस कर्तव्य को निभाने के लिए क्यों चुना गया।