डीएवी पातड़ा में आयोजित विभिन्न गतिविधियां

पातड़ा (धर्मेंद्र संधू ) कोरोना वायरस के चलते लॉकडाउन की स्थिति में डीएवी पब्लिक स्कूल पातड़ा में  निरंतर ऑनलाइन शिक्षा दी जा रही है l इस  के संबंध में जानकारी देते हुए स्कूल प्रिंसिपल श्रीमती रेनू शर्मा ने बताया कि  सरकार के निर्देशों अनुसार जबसे लॉकडाउन आरंभ हुआ है तब से ही छात्रों के भविष्य को मद्देनजर रखते हुए स्कूल अध्यापकों द्वारा लगातार उनको ऑनलाइन शिक्षा दी जा रही है l इस के साथ ही शिक्षा से संबंधित और गतिविधियां भी निरंतर जारी है l उन्होंने बताया कि इसके लिए स्कूल के अध्यापकों के अलग अलग ग्रुप बना दिए गए हैं,जो छात्रों को ऑनलाइन शिक्षा प्रदान कर रहे हैं l समाजिक दूरी को ध्यान में रखते हुए छात्रों को घर में ही उनका काम भेजा जा रहा है l ज़रूरत पड़ने पर सरकार के निर्देशों अनुसार ही एक एक या दो दो अध्यापक ही स्कूल में आते हैं l इस संबंध में इंटरनेट की सहायता से ऑनलाइन गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है l  हाल ही में योगा दिवस और पिता दिवस को स्कूल अध्यापकों की योग्य अगवाई में छात्रों ने घर पर रहकर ही मनाया l छात्रों ने अलग-अलग तरह के कार्ड और पोस्टर बनाकर उन्हें इंटरनेट के माध्यम से अध्यापकों को भेजा l इसके साथ-साथ अध्यापकों की सिखलाई का भी विशेष प्रबंध किया जा रहा है l डीएवी संस्था की ओर से  सेमिनार और अलग-अलग कार्यशाला ओं का प्रबंधन करके अध्यापकों को ट्रेनिंग दी जा रही है l श्रीमती शर्मा ने बताया के डीएवी संस्था एक ऐसी संस्था है जो इस लॉकडाउन दौरान सरकार के निर्देशों का पालन करते हुए छात्रों को घर बैठे ही शिक्षा तो प्रदान करवा ही रही है इसके साथ  साथ संस्कार अथवा सेहत संभाल से संबंधित और गतिविधियों पर भी विशेष ध्यान दे रही है l उन्होंने छात्रों और उनके माता-पिता से अनुरोध किया कि वह स्कूल और स्कूल अध्यापकों का पूर्ण सहयोग दें l