योग दिवस पर शाहबाद उपमंडल में नहीें होगा कोई कार्यक्रम : किरण


कुरुक्षेत्र (संजीव बंसल) उपमंडल अधिकारी नागरिक डा. किरण सिंह ने कहा कि कोरोना महामारी के संक्रमण को देखते हुए इस बार अंतर्राष्टï्रीय योग दिवस 21 जून को उपमंडल शाहबाद में किसी भी प्रकार के कार्यक्रम का आयोजन नहीं किया जाएगा। इसलिए सभी से अपील कि जाती है कि अपने घर पर रहकर परिवार के साथ योग करें।
उन्होंने शनिवार को बातचीत करते हुए कहा कि इस साल अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की थीम घर पर योगा और परिवार के साथ योगा रखी गई है कोरोनावायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए आमजन घर पर ही रह कर योग दिवस को मनाए। इसका मकसद लोगों को परिवार के साथ योग करने के लिए प्रेरित करना है। कोरोना संकट के समय में योग के अभ्यास से शारीरिक और मानसिक दोनों तरह का स्वास्थ्य बेहतर होता है। इसलिए सभी अपने परिवार के साथ मिलकर योग दिवस को मनाए और सोशल डिस्टैंस के नियमों की पालना करते हुए घर पर ही योग का अभ्यास करे।