घरौंडा ( प्रवीण कौशिक) गुढ़ा पीएचसी के निर्माण को लगभग छह माह का समय बीत चुका है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग ने अब तक इस बिल्डिंग को अपने अधीन नहीं लिया है। पीडब्ल्युडी विभाग पीएचसी की बिल्डिंग हैंडओवर करने के लिए स्वास्थ्य विभाग को आधा दर्जन बार पत्र व्यवहार कर चुका है। बावजूद इसके स्वास्थ्य अधिकारियों की तरफ से किसी तरह की कार्रवाई अमल में नहीं लाई जा रही है।
स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए प्रदेश सरकार ने गुढ़ा गांव में करीब साढ़े चार करोड़ रुपए की लागत से पीएचसी का निर्माण करवाया। पीएचसी के इस भवन का निर्माण पीडब्ल्युडी विभाग द्वारा किया गया है। विभाग ने इस बिल्डिंग को करीब छह माह पहले ही तैयार कर लिया था और इसके कंपलीट होते ही विभाग को लेटर लिख दिया था कि बिल्डिंग का निरीक्षण करें, यदि बिल्डिंग में किसी तरह की कमी है तो वह बताएं और यदि कोई कमी नहीं है तो बिल्डिंग को अपने अधीन ले। पीडब्ल्युडी विभाग के अधिकारी पांच-छह बार लेटर लिख चुके है लेकिन स्वास्थ्य विभाग की तरफ से कोई प्रक्रिया अमल में नहीं लाई गई। स्वास्थ्य विभाग कोरोना संकट काल में आईसुलेशन वार्ड के लिए किराये पर बिल्डिंगें ले रहा है जबकि उनका अपने ही विभाग की नवनिर्मित बिल्डिंगों की तरफ कोई ध्यान ही नहीं है। स्वास्थ्य विभाग इन भवनों को अपने अधीन ले ही नहीं रहा। अधिकारियों की माने तो बिल्डिंग हैंडओवर न हो पाने के कारण ठेकेदार को बिल्डिंग की देखरेख के लिए चौकीदार रखना पड़ रहा है, जिससे उसे भी हजारों रुपए का नुकसान हो रहा है। साथ ही बिल्डिंग का प्रयोग न होने से इसके जल्दी कंडम होने का खतरा बना रहेगा।
पीडब्ल्युडी विभाग के एसडीओ दिलबाग मेहरा का कहना है कि गुढा पीएचसी के निर्माण पर करीब साढ़े चार करोड़ रुपए खर्च हुए है। एक बहुत ही अच्छी बिल्डिंग गुढ़ा में बनाई गई है। इस संबंध में कई बार संबंधित विभाग को पत्र व्यवहार किया गया है कि बिल्डिंग कंपलीट है इसका निरीक्षण कर अपने अधीन लें। लेकिन स्वास्थ्य विभाग की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं है। अब इस संबंध में वे एसडीएम घरौंडा से मुलाकात करेंगे।

- गुढ़ा की पीएचसी बनकर तैयार हो चुकी है। इसके अपने अधीन लेने के लिए सिविल सर्जन करनाल को पत्र व्यवहार किया जा चुका है। सीएमओ के आदेशों पर बिल्डिंग का निरीक्षण टीम द्वारा किया जाएगा। जिसके बाद बिल्डिंग को अपने अधीन लिया जाएगा। -डॉ. मुनेश गोयल, एसएमओ सीएचसी घरौंडा