पंचकुला (वासु के मेहता)जननायक जनता पार्टी के पूर्व प्रत्याशी अजय गौतम का कहना है कि सब्जी मंडी पिछले दो-तीन महीनों से विवादों में चल रही है। चाए वो सोशल डिस्टेंसींग की बात हो या फिर कोविड-19 के दौरान पास बनाने की बात हो या 13 की जगह 200 सब्जी वालों को बैठाने की बात हो। मगर अब एक और कारनामे को सब्जी मंडी के मौजूदा कर्मचारियों ने अंजाम दिया वो भी अवैध वसूली और वसूली ना मिलने पर मारपीट की है। जब मैं सब्जी मंडी में सब्जी लेने गया तो वहां के कुछ रेहडी फड़ी वालों ने मुझे दबी जुबान में बताया कि यहां पर सब कुछ गलत तरीके से चलाया जा रहा है और कर्मचारी सरकार की धोंस दिखा कर हमें लूट रहे हैं। कुछ रेहड़ी फड़ी वालों ने बताया कि एक कर्मचारी ने अवैध वसूली की है और मारपीट भी कि गयी है। इसकी शिकायत हमने सेक्टर 20 के थाने में भी दी है।
अजय गौतम ने बताया कि फड़ी वालों का कहना है कि एक फड़ी लगाने की एवज में 1500 रुपए वसूले जाते हैं। अगर इस बात को सत्य माना जाए तो एक गरीब आदमी पंद्रह सो रुपए कहां से देगा और वह खुद क्या खाएगा और क्या अपने बच्चों को खिलाएगा। यह एक बहुत बड़ा सवाल है और पिछले 2 महीनों में तीन सचिवों का बदलना भी संदेह के घेरे में आता है और पुराने कर्मचारियों की उठापटक भी की जा रही है। और पुराने कर्मचारियों की जगह नए लोगों को लगाया जा रहा है। यह भी सब ठीक नहीं चल रहा है कुछ कर्मचारी अपने लालच के पीछे सरकार को भी बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं यह बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसे कर्मचारियों की जांच के लिए शिकायत माननीय उपमुख्यमंत्री और मुख्यमंत्री जी को दी जाएगी।- सभी खबरें सबसे पहले देखने के लिए देखें : www.samaykitaqat.com
- समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करें : email : samaykitaqat@gmail.com
- पत्रकारिता के इच्छुक व्यक्ति सम्पर्क करें : +91-9416541457
- विज्ञापन, लेख व समाचार देने के लिए सम्पर्क करें : +91-9416541475
