जब कोई ना सुने तब सुने केवल शिव : शास्त्री


कुरुक्षेत्र (संजीव बंसल) प्रसिद्ध दु:खभंजन मंदिर में आषाढ़ मास के सोमवार को हवन यज्ञ किया गया। जिसमें शोसल डिसटंैस को ध्यान में रखते हुए शिव भक्तों ने सबकी सुख-शांति के लिए पूर्ण आहूति डाली और पूजा-अर्चना की तथा भोले नाथ को मनोभावों से प्रार्थना अर्पित की और शिवलिंग को रुद्राक्षमाला व फूलों से सजाया गया। सुशील कुमार शास्त्री ने कहा कि इस संसार में जब दुखित जीव की कोई नहीं सुनता तो जीव को भगवान शिव में विश्वास रख उनकी पूजा करनी चाहिए। भोले नाथ उस जीव की पुकार अवश्य सुनते हैं। इस अवसर पर जगन्नाथ अत्री मैनेजर, ज्ञान चंद पराशर, एचके पाल, कुलवंत सिंह भट्टी, संजय, रविकांत शर्मा, मनजीत कुमार, पं प्रमोद कौशिक, श्रवण कुमार, रामनाथ, बैजनाथ, शाम सुंदर तिवारी, राजेश वत्स, नरेन्द्र संधू, बलजीत सैनी, दर्शन पाहवा, राजेन्द्र कुमार, कुसुम गांधी, संतोष तिवाड़ी,  सुशीला रानी, राधा रानी, रुपा, सुभाष, राजेश वत्स, कुसुम गांधी, शीला, श्यामसुंदर, राजकुमार शर्मा, मेहरचंद मुखी, एमके मौदगिल,  ओ.पी. कपूर, राजपाल कोहली, पदम जोशी, यशपाल शर्मा, तिलक राज धमीजा, दर्शन पुरी, मनोहर लाल खुंगर, दर्शन पाहवा, अनिरुद्ध कौशिक, सुरेन्द्र पाल कौशिक, सतीश वालिया, आदि श्रद्धालु प्रमुख रुप से मौजूद रहे।