कुरुक्षेत्र (संजीव बंसल) जिलाधीश एवं उपायुक्त धीरेन्द्र खडगटा ने कहा कि कोरोना वायरस के फैलाव एवं रोकथाम के लिए गांव खानपुर कोलियां में कोरोना पॉजिटिव केस मिलने पर सील कर दिया गया है। इन क्षेत्रों में कंटेनमेंट जोन और बफर जोन बनाकर नोडल अधिकारी नियुक्त कर हेल्प लाईन नम्बर भी जारी किए गए है।
जिलाधीश एवं उपायुक्त धीरेन्द्र खडगटा ने जारी आदेशों में कहा है कि गांव खानपुर कोलियां में कोरोना सैम्पल की रिपोर्ट पाजिटिव आई है, प्रशासन ने रिपोर्ट पॉजिटिव आने के तुरंत बाद ही गांव खानपुर कोलिया में रणजीत के घर से गरीब दास के घर तक के क्षेत्र को कंटेनमैंट व राहुल के घर से अजय कुमार के घर के क्षेत्र को बफर जोन में शामिल करते हुए सेनिटाइज करने के आदेश दिए है। इस क्षेत्र में प्रर्याप्त मात्रा में टीमों का गठन करके डोर टू डोर जाकर प्रत्येक व्यक्ति की स्क्रीनिंग और थर्मल चैकिंग की जाएगी और सभी टीमे सिविल सर्जन के आदेशानुसार कार्य करेंगी। उन्होंने कहा कि इस कंटेनमेंट जोन और बफर जोन को बीडीपीओ पिपली द्वारा कोविड-19 की गाईड लाईंस के अनुसार अपने-अपने सम्बन्धित क्षेत्र में पूरी तरह सेनिटाइज करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि पुलिस अधीक्षक कोविड-19 के अनुसार कंटेनमेंट जोन में डयूटी करने वाले अधिकारी और कर्मचारियों के अलावा किसी भी व्यक्ति की मूवमेंट नहीं करने देंगे।
उन्होंने कहा कि लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता कंटेनमेंट और बफर जोन की बैरागेटिंग करवाना सुनिश्ति करेंगे। इसके अलावा इन कंटेनमेंट जोन में अपने-अपने सम्बन्धित क्षेत्र के नोडल अधिकारी कन्ट्रोल रूम में एसएमओ मथाना व एमओ खानपुर कोलियां का सहयोग करेंगे और इस कन्ट्रोल रूम की नियमित रूप से रिपोर्ट तैयार करके जिला मुख्यालय को भेजेंगे। उन्होंने कहा कि हरियाणा रोडवेज कुरुक्षेत्र के महाप्रबंधक इस कंटेनमैंट जोन के लिए 2 बसों का प्रबंध करवाना सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने कहा कि कंटनमेंट जोन में खाद्य पदार्थों की आपूर्ति जिला विपणन एवं प्रवर्तन अधिकारी द्वारा की जाएगी। उन्होंने कहा कि कंटेनमेंट जोन और बफरजोन में बिजली की आपूर्ति सुचारू रूप से रहेगी, इसके लिए बिजली विभाग की जिम्मेवारी रहेगी। इसी प्रकार स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति कार्यकारी अभियंता पब्लिक हेल्थ द्वारा नियमित रूप से सुनिश्चित की जाएगी। अगर किसी अधिकारी और कर्मचारी ने किसी भी प्रकार की लापरवाही बरती तो उसके खिलाफ आपदा प्रबंधन एक्ट के तहत कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
- प्रशासन ने जारी किए हैल्प लाईन नम्बर
उपायुक्त धीरेन्द्र खडगटा ने कहा कि गांव खानपुर कोलियां के कंटेनमैंट जोन के लिए बीडीपीओ पिपली के कार्यालय में कंट्रोल रुम स्थापित किया है, जिसमें बीडीपीओ पिपली साहब सिंह के मोबाईल नम्बर 89300-02020, 01744-275505 हैल्प लाईन नम्बर जारी किए गए है।
- जिले के 5 क्षेत्रों के कंटैनमेंट जोन से आमजन को मिली राहत
जिलाधीश एवं उपायुक्त डा. धीरेन्द्र खडगटा ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की एडवाईजरी के अनुसार थानेसर मे पांचाल धर्मशाला के कंटेनमैंट व बफर जोन क्षेत्र से निजात दे दी गई है। इस प्रकार थानेसर के सैक्टर-30 के मकान नम्बर 685 से 687 तक, गांव अढोनी में धर्म सिंह के मकान, गांव झांसा में बजरंग डायरी से वंदना के घर, गांव खेड़ी मारकंडा में गली नम्बर 5 में राजेश, गली नम्बर 6 में नरेन्द्र्र तिवारी व अजीत सिंह, गली नम्बर 4 सुरेश व ओमवती के घर के कंटेनमैट जोन व सैक्टर 30 में मकान नम्बर 646, 762, 687 व 671, गांव अढोनी, गांव झांसा में गुरु नानक दरबार से मैन रोड़, गांव खेड़ी मारकंडा में अंशुतोष सिंगला की पैंट फैक्टरी को बफर जोन क्षेत्र से निजात दे दी गई है। प्रशासन द्वारा निर्धारित दिनों के अनुसार समयावधि समाप्त होने पर कंटेनमेंट तथा बफर जोन को हटा दिया है, लेकिन कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए लोगों को भी अभी पूरी सतर्कता बरतनी होगी और सोशल डिस्टैंस, मास्क लगाने के नियमों की पालना करनी होगी।
