- जिप चेयरमैन गुरदयाल सुनहेड़ी ने करीब 3 दर्जन संस्थाओं के प्रतिनिधियों को किया सम्मानित, कोरोना वायरस के दौरान जन सेवा में दिया उल्लेखनीय योगदान
कुरुक्षेेत्र (संजीव बंसल) जिला परिषद के चेयरमैन गुरदयाल सुनहेड़ी नेकहा कि कोरोना को हराने और कुरुक्षेत्र को जिताने में स्वयं सेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों का अहम योगदान रहा है। इन संस्थाओं की वजह से कुरुक्षेत्र का कोई भी जरुरतमंद व्यक्ति भुखा नहीं सोया, इन संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने लॉकडाउन के दौरान घर-घर जाकर खाना और राशन पहुंचाने का काम किया। इन योद्घाओं की भूमिका को कभी भूलाया नहीं जा सकेगा।
चेयरमैन गुरदयाल सुनहेड़ी ने वीरवार को पंचायत भवन के सभागार में आयोजित सम्मान समारोह में बोल रहे थे। इससे पहले चेयरमैन गुरदयाल सुनहेड़ी, डीडीपीओ प्रताप सिंह, ब्लाक समिति चेयरमैन देवी दयाल शर्मा ने कोरोना वायरस के दौरान लॉकडाउन में जरुरतमंद लोगों को घर-घर खाना वितरित करने और प्रशासन तथा सरकार का सहयोग करने पर करीब 3 दर्जन संस्थाओं के प्रतिनिधियों को सम्मानित किया जिनमें रक्षक ग्रुप के मनोज पृथु, गुरुद्वारा छटी पातशाही से अमरिन्द्र सिंह, जगदम्बा सेवा समिति से मनोज गुप्ता, यूथ ब्लड डोनर आर्गेनाईजेशन से सुमित खत्री, स्थाणु सेवा मंडल से रिपू दमन, आर्य समाज महाऋषि सेवा सदन से मोहन लाल, संत निंरकारी मंडल से केवल कृष्ण, गुरुद्वारा वेकुंठ धाम से कवंलजीत सिंह अजारना, जेसीआई क्लब से विजय बजाज, रोटरी क्लब, श्री गुुरुनानक नाम सेवा जत्था, हर-हर महादेव सेवामंडल से भीम सिंह, श्री खाटू श्याम चेरिटेबल सोसायटी से मनोज कंसल, बर्फानी सेवा मंडल से संदीप सिंगला, वी विद यू से प्रमोद बंसल, विश्व हिन्दू परिषद से अवस्थी, स्माईल बिट्स वैलफेयर सोसायटी से शुभम गुप्ता को सम्मानित किया गया।
चेयरमैन ने कोरोना से प्रभावित लोगों को सहायता पहुंचाने पर सरबत द भला से गुलशन ग्रोवर, जय मां सेवा समिति से अमरनाथ सैनी, रोटी बैंक से डा. अशोक वर्मा, मे आई हेल्प यू ग्रुप से गौरव गर्ग, हम फाउंडेशन से संजय चौधरी, इंसानियत गु्रप से कर्ण सैनी, श्रीराम मंदिर, नीलधारी गुरुद्वारा पिपली से जोध सिंह, गुरुद्वारा साहिब पिपली, यूवा सेवा समिति से प्रदीप यादव, नरेश मेहता, मुरारी लाल शर्मा, प्रेरणा वृद्घाश्रम से रेणू खूंगर, प्रेम रसोई से हरीश अरोड़ा, डीआई विजय कुमार सहित अन्य संस्थाओं के प्रतिनिधियों को प्रंशसा पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया है। उन्होंने कहा कि संस्थाओं के प्रतिनिधियों की जितनी प्रशंसा की जाए वह कम है। सरकार और प्रशासन की तरफ से इन संस्थाओं का तहदिल से आभार व्यक्त किया गया है। इन लोगों ने दिन-रात मेहनत करके जरुरतमंद लोगों तक खाना व राशन पहुंचाया तथा विकट परिस्थिति में अपना योगदान देकर एक सराहनीय कार्य किया। डीडीपीओ प्रताप सिंह ने मेहमानों का स्वागत किया। इस मौके पर जिप सदस्य रिंकू, महिला मोर्चा महामंत्री अनु माल्यान, गुलशन कुमार ग्रौवर, सुमित खत्री आदि उपस्थित थे।
