कैथल (रवि गोयल ) संस्कृत विश्वविद्यालय में प्रात: कालीन सत्र में अन्तराष्टï्रीय योग दिवस मनाया गया, जिसमें मुख्यातिथि के रुप में मन्त्र साधना ज्योतिष फाउण्डेशन की प्रबन्ध निर्देशिका ममता शर्मा ने कहा कि कहा कि योग स्वस्थ जीवन का आधार है अत: योग करो स्वस्थ रहो और मस्त रहो। इस कार्यक्रम में कुलपति डॉ. श्रेयांश द्विवेदी ने भी शिरकत की और सभी आचार्यों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ ही द्वादश सूर्य नमस्कार, प्राणायाम एवं योग के विभिन्न आसन किए। योग विभाग के छात्रों रवि, सुखदेव, सर्जन आदि ने भी मयूरासन,वृक्षासन,वज्रासन अन्य आसनों का प्रदर्शन किया। कुलपति डॉ.श्रेयांश द्विवेदी ने योग विभाग के आचार्य गिरिराज एवं विनय त्रिपाठी की भी प्रशंसा की कि उनके प्रयास से ही योग दिवस पर इस तरह का भव्य कार्यक्रम सम्भव हो पाया है।
