बाल सुरक्षा कार्यक्रम के तहत वितरित किए गए मास्क व साबून : राजेंद्र बहल


कैथल (रवि गोयल/ संजीव कौशिक ) जिला बाल कल्याण अधिकारी राजेंद्र बहल ने बताया कि कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के दृष्टिगत बाल सुरक्षा कार्यक्रम अभियान चलाया गया। इस अभियान के अंतर्गत जिला बाल कल्याण परिषद द्वारा बाल उपवन आश्रम, वाल्मीकि बस्ती व स्लम एरिया में सर्वेक्षण कर बस्तियों में रहने वाले लगभग 300 जरूरतमंद बच्चों को मास्क व हाथ धोने के साबुन वितरित किए गए। इस मौके पर उनके साथ एडवोकेट पुनीत चौधरी, लाजपत राय सिंगला, वीना सेठी मौजूद रहे। जिला बाल कल्याण अधिकारी राजेंद्र बहल ने बताया कि कोरोना वायरस का संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए हमें पूर्ण जागरूक होने की आवश्यकता है। आमजन सरकार द्वारा समय-समय पर जारी होने वाले निर्देशों का पालन अवश्य करें और कोई भी लापरवाही नही बरतें। कोरोना वायरस वैश्विक महामारी को हराने की लड़ाई लम्बी है। हम सभी को सावधानी से कार्य करना है। कोरोना वायरस से बचाव के लिए सोशल डिस्टैंसिंग के साथ-साथ मास्क का प्रयोग करना व बार-बार हाथ धोना आदि शामिल है।