- पेट्रोल और डीजल की कीमतों में वृद्धि से आम नागरिक हताश और निराश
- 29 जून 2020 को प्रातः 10:00 बजे लघु सचिवालय कुरुक्षेत्र में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर धरना दिया जाएगा।
कुरुक्षेत्र (संजीव बंसल ) महामंत्री हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी व समन्वयक जिला कांग्रेस कमेटी कुरुक्षेत्र के पवन गर्ग ने बताया कि कांग्रेस अध्यक्षा बहन कुमारी शैलजा के निर्देशानुसार 29 जून 2020 को प्रातः 10:00 बजे लघु सचिवालय कुरुक्षेत्र में पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा धरना दिया जाएगा। गर्ग ने कहा कि सरकार द्वारा आम जनता पर मार दिनों दिन बढ़ती जा रही है ।आम जनता अपने व्यापार और आर्थिक मंदी से गुजर रही है और उस पर सरकार ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ावा कर दिया है ।इस वृद्धि के कारण आम जनता हताश और निराश है।
गर्ग ने बताया कि धरना पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा तथा लाडवा के विधायक चौधरी मेवा सिंह के नेतृत्व में किया जायेगा । गर्ग ने कहा कि इस विकट स्थिति में कांग्रेस पार्टी आम जनता के साथ खड़ी है और उनकी समस्या को हल करने के लिए प्रयास कर रही है। गर्ग ने कहा कि इस दयनीय स्थिति में आम जनता को राहत पैकेज की आशा थी लेकिन सरकार ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में वृद्धि कर लोगों के दिलों को ठेस पहुंचाई है। सरकार के इस फैसले से हर वर्ग नाखुश है। महंगाई ने आम आदमी को बिल्कुल तोड़ कर रख दिया। भारत दूसरे देशों को कम कीमतों में पेट्रोल और डीजल बेचता है तो अपने देश कीमतें क्यों बढ़ा दी। गर्ग ने सभी नगरवासियों से अपील की कि 29 जून को धरने में शामिल होकर सोई हुई सरकार को जगाएं।
- सभी खबरें सबसे पहले देखने के लिए देखें : www.samaykitaqat.com
- समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करें : email : samaykitaqat@gmail.com
- पत्रकारिता के इच्छुक व्यक्ति सम्पर्क करें : +91-9416541457
- विज्ञापन, लेख व समाचार देने के लिए सम्पर्क करें : +91-9416541475
