चंडीगढ़ (वासु के मेहता) आईएएस अधिकारी विनी महाजन को पंजाब की नई मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है। उन्होंने दोपहर बाद अपना पद संभाल लिया है। विनी महाजन डीजीपी दिनकर गुप्ता की पत्नी हैं। जबकि निवर्तमान मुख्य सचिव करण अवतार सिंह को स्पेशल चीफ सेक्रेटरी गवर्नेंस रिफॉर्म्स एंड पब्लिक ग्रीवांसेज लगाया गया है। वे 31 अगस्त को सेवामुक्त हो रहे हैं।
1987 बैच की आईएएस विनी महाजन अभी तक इन्वेस्टमेंट प्रमोशन विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव, उद्योग एव वाणिज्य विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव, सूचना एवं प्रोद्यौगिकी विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव व गवर्नेंस रिफॉर्म्स एंड पब्लिक ग्रीवांसेज की अतिरिक्त मुख्य सचिव पद की अहम जिम्मेदारियां संभाल रही थीं।
1987 बैच की आइएएस अफसर विनी महाजन पंजाब की पहली महिला चीफ सेक्रेटरी बन गई हैं। यह पहला मौका है कि एक दो सीनियर अफसर दंपती राज्य की दोनों प्रमुख पोस्ट पर है। विनी महाजन के पति दिनकर गुप्ता राज्य के डीजीपी हैं। उन्होंने वर्तमान मुख्य सचिव करण अवतार सिंह का स्थान लेंगी।
