कैथल ( संजीव कौशिक / रवि गोयल ) उपायुक्त सुजान सिंह ने बताया कि कोविड-19 यानि कोरोना वायरस महामारी के दृष्टिïगत हमें किसी भी प्रकार की लापरवाही नही बरतनी चाहिए। अनलॉक-1 में अब आवाजाही काफी बढ़ी है और हमें सचेत रहना आवश्यक है। घर से बाहर निकलते समय हमें मास्क, सैनेटाईजर तथा सामाजिक दूरी का विशेष ध्यान रखना है। आरोग्य सेतू एप हमारे लिए काफी लाभप्रद है, जोकि हमें संक्रमित व्यक्ति के नजदीक होने से अलर्ट रखता है, इसलिए तुरंत अपने एंड्रायड मोबाईल में एप को डाऊनलोड करें।
उपायुक्त सुजान सिंह ने बताया कि कोरोना वायरस का संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए हमें पूर्ण जागरूक होने की आवश्यकता है। आमजन सरकार द्वारा समय-समय पर जारी होने वाले निर्देशों का पालन अवश्य करें और कोई भी लापरवाही नही बरतें। आसपास में कोई व्यक्ति बाहर से आता है तो इसकी सूचना स्वास्थ्य विभाग तथा प्रशासन को जरूर दें। व्यक्ति को शंका होने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जांच करवानी चाहिए, जोकि उसके परिवार व अन्य के लिए काफी हित में होगा। उपायुक्त ने बताया कि सार्वजनिक स्थलों पर जाने वाले व्यक्तियों के मुंह पर मास्क लगाना अनिवार्य है। ऐसा नही करने पर संबंधित व्यक्ति को 500 रुपए का जुर्माना लगाने का प्रावधान है। उन्होंने सभी से आह्वïान किया कि इस महामारी से बचाव के दृष्टिïगत अनावश्यक रूप से बाहर नही निकले। अगर किसी व्यक्ति को किसी जरूरी कार्य के लिए बाहर आना पड़ता है तो मुंह पर मास्क लगाएं। इसके साथ-साथ सभी को सामाजिक दूरी व साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए। अभी तक कोरोना की कोई दवाई नही बनी है, केवल आवश्यक दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए सुरक्षा से ही हम इसके संक्रमण से अपने आपको बचा सकते हैं। उन्होंने कहा कि सभी व्यक्ति अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए प्रोटीन युक्त आहार लेते रहें। इसके साथ-साथ आयुर्वेदिक दवाईयों से भी रोगों से लडऩे की क्षमता में वृद्धि की जा सकती है।