घरौंडा ( प्रवीण कौशिक) गंजोगढ़ी रोड पर डेरा बुटर सिंह के पास एक टै्रक्टर ने बाइक को टक्कर मारी। जिसमें बाइक चालक की मौत हो गई, जबकि बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलों को करनाल के कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया और मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जें में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस ने टैक्टर चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, बीती 23 जून की शाम करीब सात बजे गंजोगढ़ी निवासी प्रवीन कुमार अपने चचेरे भाई अजय के साथ बाइक पर अपने गांव जा रहा था। गंजोगढ़ी रोड़ पर डेरा बुटर सिंह के पास तेज रफ्तार में ट्रैक्टर ने उनकी बाइक को सामने से टक्कर मारी। जिससे दोनों सड़क पर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने दोनों को कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया। जहां ईलाज के दौरान अजय ने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायल के ब्यान दर्ज किए। शिकायतकर्ता प्रवीन ने बताया है कि टक्कर मारने के बाद टै्रक्टर चालक उनके पास आया और लोगों को एकत्रित होता देख मौके से फरार हो गया। प्रवीन के मुताबिक, उसने ट्रैक्टर का नंबर नोट कर लिया है और वह ट्रैक्टर चालक को सामने आने पर पहचान सकता है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि ट्रैक्टर की टक्कर की टक्कर लगने से ही बाइक चालक अजय की मौत हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। जांच अधिकारी कृष्ण कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।