योग से तन व मन होता है मजबूत : लीला राम


कैथल (रवि गोयल) अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर विधायकलीला राम ने अपने घर पर ही योग किया। कोरोना वायरस के चलते इस बार योग दिवस पूरे भारत में लोग अपने घरों में ही मना रहे हैं।  शरीर को स्वस्थ रखने के लिए हर भारतवासी को योग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि योग से हमारा शरीर स्वस्थ रहता है और हमें अनेकों बीमारियों से निजात मिलती है, जोकि शरीर के लिए सुरक्षा कवच का कार्य करेगा। उन्होंने कहा कि भारत देश ऋषि मुनियों का देश है। भारतीय संस्कृति विश्व भर में सर्वश्रेष्ठ संस्कृति है, जिसमें योग अध्यात्म धर्म कर्म इन सब की पूजा की जाती है। ऋषि-मुनियों ने हमें स्वस्थ रहने के लिए योग पूजा करने कहा है। अगर हम नियमित योग करते रहेंगे तो हमें सभी बीमारियों से छूटकारा मिलेगा। स्वस्थ रहने का सबसे बड़ा मूल मंत्र योग है।
            विधायक लीलाराम ने कहा कि योग करने से हम मन से और तन से मजबूत बनते हैं, जिस व्यक्ति का मन मजबूत होता है वह व्यक्ति कोई भी कार्य करने में सक्षम होता है।  स्वामी रामदेव ने पूरे विश्व के अंदर योग की चेतना जगाई है। आज हर व्यक्ति योग से होने वाले फायदों के बारे में सभी भलीभांति परिचित हैं। उन्होंने कहा कि योग करने के लिए कहीं जाने की जरूरत नहीं है। हम घर पर ही योग अच्छी प्रकार से कर सकते हैं और हमें पूरे परिवार के साथ योग करना चाहिए। कोरोना वायरस से लडऩे की इम्यूनिटी पावर भारतीयों में सबसे ज्यादा पाई गई है, जिसकी वजह से कोरोना महामारी से लडऩे के लिए भारत पूरी तरह से सक्षम है।