लजवाना खूर्द एवं फतेहगढ़ के बच्चों ने अपने हाथो से बनाया अपनी किस्मत चमकने का रास्ता



-अमीत-
डिफेंस सर्विसेज की तैयारी के लिये दिन रात मेहनत कर रहे लजवाना खुर्द एवम फतेहगढ़ गांव के युवाओं ने अपने ग्राउंड पर अपने हाथों से 400 मीटर का एथलेटिक्स ट्रैक तैयार कर एक नई मिसाल बनायी है।5-6 दिनों तक हर रोज कस्सी के साथ मेहनत करके इन्होंने ये मैदान तैयार किया है। 40 -50 युवा खिलाड़ी हर रोज यहाँ ट्रेनिंग करते हैं। दोनो गांव के बच्चे  हरबीर अहलावत (फिजिकल टीचर)लजवाना खूर्द के मार्ग दरसन में बहुत ही अच्छे अनुशासन के साथ ट्रेनिंग करते है। इससे पहले इस ट्रैनिंग की सुरुआत जसमेर शर्मा फौजी ( फतेहगढ़) ने की थी।इन युवा खिलाड़ियों की मेहनत एवं अनुशासन देखते ही बनता है। गोरतलब किया जाता है कि दोनों ही गांव के कई बच्चे पहले से ही आर्मी एवं दूसरी फोर्सेज में सेवाएं दे रहे है। पहले बार सुनने में आया है कि दो   अलग अलग गांव  के बच्चों ने मिलकर अपना ग्राउंड बनाया है ,ताकि उन्हें आपस मे अच्छा कम्पटीशन मिल सके और अच्छा प्रदर्शन किया जा सके । इस शुभ काम मे दोनो ही गांव के कुछ आदमियो का भी योगदान रहा, जैसे- वीरेंदर ,राजू (लजवाना खुर्द), राजेन्द्र, नकुल,जयबीर, बलजीत, रामेहर आदि ने भी ट्रेक्टर कार्य से अपने बच्चों की सहायता की। प्रोफेसर पंकज अहलावत लजवाना खुर्द ने अपनी मर्जी से 5100 रुपये देकर इस ट्रैक के खर्च में सहायता  करके युवाओं की मदद की।इस ट्रैक को बनाने में लगभग 7-8 हजार का खर्च भी खुद बच्चों ने ही लगाया है। आशा करते है कि युवाओ को गाँव वासियो से इसी तरह सहयोग आगे आने समय मे भी मिलता रहेगा। सभी बच्चों ने मिलकर सभी गांववासियो का इस सहयोग के लिए धन्यवाद किया।
  • सभी खबरें सबसे पहले देखने के लिए देखें : www.samaykitaqat.com 
  •  समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करें : email : samaykitaqat@gmail.com 
  •  पत्रकारिता के इच्छुक व्यक्ति सम्पर्क करें : +91-9416541457 
  •  विज्ञापन, लेख व समाचार देने के लिए सम्पर्क करें : +91-9416541475