- गृह मंत्री अमित शाह व मुख्यमंत्री मनोहर लाल को ज्ञापन भेजकर जिम खोलने की मांग
- हजारो ट्रेनर,हेल्पर व जिम मालिको को आर्थिक नुकसान की भरपाई के लिए कोई योजना नही सरकार के पास
- कहा अनलॉक 1 में नशे के अड्डे खुले,शारीरिक स्वास्थ्य ठीक रखने वाली जिम बन्द
कालका (अरुण वर्मा) कोरोना महामारी के चलते 3 महीने से देश लोकडाउन में है जिसमे सभी संस्थानो को बन्द रखा गया है,ऐसे में केंद्र सरकार द्वारा 1 जून से अनलॉक 1 शुरू कर दिया गया है जिसके अंदर लगभग सभी संस्थानो व व्यापारिक गतिविधियों को शुरू कर दिया गया है जबकि शारीरिक स्वास्थ्य ठीक रखने वाली जिम अभी भी बन्द है।कांग्रेस छात्र इकाई,एनएसयूआई आरटीआई सेल के राष्ट्रीय कन्वीनर व राष्ट्रीय खिलाड़ी रह चुके दीपांशु बंसल ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को ज्ञापन के मार्फ़त मांग की है कि बिना किसी विलम्ब के सभी जिम खोलने के आदेश पारित किए जाए।दीपांशु ने कहा कि जिम खोलना लोगो के मानसिक व शारीरिक स्वास्थ्य को मजबूत रखने के लिए जरूरी है।
जिला पंचकूला की लगभग 60 जिमो का हवाला देते हुए दीपंशु बंसल ने उदाहरण दिया कि यहां जिमो के भरोसे कम से कम 1000 ट्रेनर,हेल्पर समेत 10 हजार लोगो की रोटी पर आंच आगई है क्योंकि सरकार द्वारा इनके लिए किसी प्रकार के आर्थिक पैकेज की कोई नीति व योजना नही है जिसमे इनको नकारने का काम किया जा रहा है।3 महीनों से बिना किसी आर्थिक सहयोग से अपनी जमा पूंजी के सहारे सभी ट्रेनर हेल्पर व जिम संचालक रोजी रोटी चला रहे है,ऐसे में उनके पास रोजगार का कोई अन्य विकल्प भी नही है जिससे उन्हें व उनके परिवारो को आर्थिक संकट से जूझना पड़ रहा है।
दीपांशु बंसल ने अनुसार सेनेटाइजेशन व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए जिम खुलने चाहिए।इसी के साथ दीपांशु बंसल ने कहा कि जिम से तो प्रति व्यक्ति की इम्युनिटी व शारीरिक स्वास्थ्य मजबूत होता है और कोरोना महामारी से जंग लड़ने में जिम एक बेहतर रोल अदा करने का काम करेंगे।
- जब ठेके-अहाते-हुक्का बार्स खुले तो जिम क्यो नही
दीपांशु बंसल ने बताया कि जब केंद्र सरकार द्वारा अनलॉक 1 में ठेके-अहाते व हुक्का बार्स समेत सभी नशों के अड्डो को खोल दिया गया है तो शारीरिक स्वास्थ्य संस्थान बन्द रखने का क्या औचित्य है।दीपांशु बंसल ने प्रश्न किया है कि सरकार की इस संदर्भ में क्या नीति व योजना है।क्या सरकार युवाओ को नशों की ओर बढाना चाहती है या शारीरिक रुप से मजबूत।
- जिम संचालको,ट्रेनर,हेल्पर व जिमो के लिए कोई आर्थिक पैकेज व सहयोग नही
दीपांशु बंसल ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकारों द्वारा शारीरिक स्वस्थ्य को मजबूत रखने वाले सबसे बढ़े फिटनेस सेक्टर को नकारने का काम किया गया है जिसमे धरातल पर किसी भी जिम संचालक,ट्रेनर व हेल्पर आदि को कोई भी आर्थिक पैकेज व सहायता का सहयोग सरकारों द्वारा नही दिया गया है,ऐसे में जिमो को बन्द रखना प्रतिदिन उनकी रोटी छीनने के बराबर है।
- सभी खबरें सबसे पहले देखने के लिए देखें : www.samaykitaqat.com
- समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करें : email : samaykitaqat@gmail.com
- पत्रकारिता के इच्छुक व्यक्ति सम्पर्क करें : +91-9416541457
- विज्ञापन, लेख व समाचार देने के लिए सम्पर्क करें : +91-9416541475
