बलरामपुर (सुमित गुप्ता ) कोरोना का शिकार बने पहले मरीज आज ठीक होकर बहराईच के हॉस्पिटल से घर पहुंच गए। इनका नाम निरज गुप्ता है, ‘समय की ताकत’ से खास बातचीत में कहा कि अब मैं स्वस्थ हूं और मेरे शरीर से संक्रमण भी दूर हो चुका है। यह मेरे लिए नई जिंदगी में कदम रखने जैसा अहसास है। लोग कोरोना से ज्यादा डरें और घबराएं नहीं। सावधानी बरतें और अपने स्वास्थ्य और सफाई का विशेष ध्यान रखें। आस-पास के लोगो ने निरज गुप्ता का धुमधाम से स्वागत किया।