शहीद भगत सिंह मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का अकाली दल अध्यक्ष बेदी ने किया शुभारंभ


पंचकूला(वासु के मेहता) शिरोमणि अकाली दल अध्यक्ष पंचकूला मलविंदर सिंह बेदी ने आज हिमशिखा पिंजोर में क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन किया।
        मलविन्दर बेदी ने कहा के आजकल के करोना युग में बच्चों और नौजवानों का स्कूल कॉलेज जाना बंद है और बच्चे डिप्रेशन का और नशों का शिकार हो रहे हैं ।खेल ही एक ऐसी चीज है जो उनको इन चीजों से बचा सकती है और क्रिकेट एक ऐसा खेल है जो सोशल डिस्टेंसिंग के साथ खेला जा सकता है। बेदी ने सभी टीमों को और शहीद भगत सिंह मेमोरियल क्लब को इस टूर्नामेंट के आयोजन के लिए बधाई दी और प्रोत्साहन भी किया इस मौके पर जलवायु विहार के प्रेसिडेंट नौनिहाल सिंह ,राजवीर सिंह,,रमनीक सिंह, गुलजार सिंह विजय नरवाल, सागर कुमार,नरेन्द्र भारद्वाज  इत्यादि मौजूद रहे।