*मंगलवार और शुक्रवार को रहेगा बाज़ार बंद*


बलरामपुर (सुमित गुप्ता) कोरोना वायरस के संक्रमण को नियंत्रित करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा *सप्ताह में मंगलवार और शुक्रवार को पूरे बलरामपुर जनपद में बंदी* का निर्णय लिया गया है।
इन दोनों दिन सभी दुकानें बंद रहेंगी। 
*केवल सरकारी राशन की कोटेदारों की दुकानें, दवा की दुकानें, पेट्रोल पंप, गैस एजेंसी, शराब की दुकानें और सब्जी मंडी खुली रहेंगी।*
*गैस, सब्जी, राशन, फल, दूध आदि आवश्यक सामानों की घर घर जाकर होम डिलीवरी करने वाले ठेले व वाहन चलते रहेंगे।*
होम डिलीवरी करने वाले सभी ठेले वाले और वाहन वाले अपने चेहरे पर मास्क लगाएंगे।
अनावश्यक रूप से घर से बाहर घूमने वालों के खिलाफ पुलिस कठोर कार्यवाही करेगी।
घर पर रहें, सुरक्षित रहें।