घरौंडा( प्रवीण कौशिक) विधानसभा क्षेत्र में कोरोना संक्रमण के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे है। सोमवार को फिर नई अनाज मंडी में कोरोना संक्रमण का एक मरीज मिला है। पॉजिटिव केस सामने आने के बाद प्रशासनिक अधिकारियों ने संबंधित एरिया को कंटेनमेंट जोन में शामिल कर दिया गया है। साथ ही सैनिटाइजर का भी छिड़काव करवाया गया है।
लॉकडाउन में छूट के बाद बिहार जैसे राज्यों से लेबर की वापिसी भी शुरू हो गई है। बिहार से घरौंडा नई अनाज मंडी पहुंचें श्रमिको का रविवार को कोरोना टैस्ट करवाया गया जिसमे एक श्रमिक को कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। नई अनाज मंडी में बिहार से बड़ी मात्रा में श्रमिको का आवागमन जारी है। जिन्होंने करनाल के कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में अपना कोरोना टेस्ट करवाया। जिसमेंएक श्रमिक को कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। पोजटिव रिपोट आने पर प्रशासन ने नई अनाज मंडी की संबंधित दुकान को कंटेनमेंट जोन में शामिल किया है । ड्यूटी मैजिस्ट्रेट तहसीलदार रमेश कुमार ने बताया कि लेबर बिहार से आई थी। जिन्होंने करनाल में अपना कोरोना टेस्ट करवाया था। जिनमें से एक श्रमिक को कोरोना पाया गया है। संबंधित क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन में शामिल कर दिया है। स्वास्थ्य विभाग की टीमें सर्वे का कार्य कर रही है।
