वहां अन्य मौजूद अन्य व्यक्ति ने बताया कि अस्पताल कर्मी इसी प्रकार मरीज व उनके परिवार ऐसे ही दुर्व्यवहार करते हैं। उन्होंने कहा कि गरीब होने के कारण हम लोगों को इन कर्मचारियों को दुर्व्यवहार सहन करना पड़ता है। अस्पताल में आने वाले व्यक्ति पहले से ही किसी न किसी रूप में परेशान होता है, ऐसे में अस्पताल कर्मियों द्वारा बदतमीजी किये जाने से उनकी परेशानियां और भी बढ़ जाती है। उन्होंने कहा कि अगर वह इसकी शिकायत डॉक्टर से करते हैं तो, वह भी इस को अनदेखा कर देते हैं। इसलिए अस्पताल में आने वाला व्यक्ति मजबूरी के कारण खामोशी के साथ सब कुछ सहन कर लेता है। उन्होंने अस्पताल प्रशासन से गुहार लगाई है कि ऐसे कर्मचारियों के प्रति सख्त कार्रवाई करें, ताकि ऐसे लोगों की वजह से अस्पताल की छवि धूमिल ना हो।
