कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की कुलपति ने किया डीवाईसीए का गतिविधि कैलेंडर जारी


कुरुक्षेत्र (संजीव बंसल) कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की कुलपति डाॅ. नीता खन्ना ने मंगलवार को युवा एवं सांस्कृृतिक कार्यक्रम विभाग एवं विश्वविद्यालय सांस्कृृतिक परिषद की ओर से वर्ष 2020-21 की युवा एवं सांस्कृतिक गतिविधियों का प्रस्तावित कैलेंडर जारी किया। यह जानकारी विश्वविद्यालय प्रवक्ता ने दी। उन्होंने बताया कि युवा एवं सांस्कृतिक विभाग के जारी किए गए प्लानर में वर्षभर की गतिविधियों का ब्यौरा दिया गया है। प्लानर में आगामी सत्र में सम्बंधित महाविद्यालयों में होने वाले टैलंेट शो, गुरू शिष्य कार्यशाला, साहित्यिक एवं ललित कला कार्यशाला, वायस आफ केयूके, हिंदी दिवस समारोह, यूथ फैस्टिवल, इंटर जोनल फैस्टिवल, विज्ञान दिवस, रत्नावली समारोह, युवा सांग रत्नावली महोत्सव, छात्रों के लिए आयोजित किए जाने वाले टैªकिंग व यूथ लीडरशिप कैम्प के साथ-साथ सालभर विश्वविद्यालय में होने वाली सांस्कृृतिक संध्याओं की रूपरेखा प्रस्तुत की गई है। प्रवक्ता ने यह भी बताया कि विभाग की ओर से सभी गतिविधियों का ब्यौरा जो प्लानर में प्रस्तुत किया गया है उसको कोविड-19 के चलते यथा समयानुसार आनलाईन व प्रत्यक्ष रूप से आयोजित करवाने का निर्णय आने वाली परिस्थितियों व सरकार की आगामी गाईडलाईन  के अनुसार लिया जाएगा।
            इस अवसर पर कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो. भगवान सिंह चौधरी, अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. अनिल वशिष्ठ, निदेशक लोक सम्पर्क विभाग प्रो. ब्रजेश साहनी, युवा एवं सांस्कृृतिक कार्यक्रम विभाग के निदेशक डाॅ. महासिंह पूनिया, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय कल्चरल कौंसिल के अध्यक्ष डाॅ. हरिप्रकाश शर्मा, युवा एवं सांस्कृृतिक कार्यक्रम विभाग के उपनिदेशक डाॅ. गुरचरण सिंह, लोक सम्पर्क विभाग के उपनिदेशक डाॅ. दीपक राय सहित अनेक गणमान्य अधिकारी उपस्थिति थे।