इस बारे में जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गत दिवस भगौडा पकड़ो अपराधी प्रकोष्ठ के एसआई दलबीर सिंह ने राजेश कुमार उर्फ राजू पुत्र लछमन दास वासी सम्भालखी को गिरफतार करने में सफलता हासिल की है। राजेश कुमार को वर्ष 2015 में थाना बाबैन में दर्ज धोखाधड़ी के एक मामले में गिरफतार किया था। जिसको गिरफतार करके माननीय अदालत में पेश किया गया। जो माननीय अदालत से जमानत मिलने के बाद दुबारा माननीय अदालत में पेश नहीं हुआ। जिसको माननीय अदालत श्री अजय कुमार जेएमआईसी शाहबाद ने 18 जुलाई 2016 को भगौडा अपराधी घोषित कर दिया था। जिसको भगौड़ा पकड़ो अपराधी प्रकोष्ठ के एसआई दलबीर सिंह, हवलदार महेन्द्र सिंह, रामपाल और चालक सिपाही संजय कुमार की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर राजेश उर्फ राजू को जिला जेल जगाधरी परिसर से काबू करके गिरफतार कर लिया है। जिसकों माननीय अदालत में पेश करके माननीय अदालत के आदेशानुसर जिला जेल भेज दिया है। जांच जारी है।