योग एक कला है, जो हमारे शरीर, मन और आत्मा को एक साथ जोड़ता है : उपायुक्त सुजान सिंह


कैथल (रवि गोयल) उपायुक्त सुजान सिंह ने कहा कि योग एक कला है, जो हमारे शरीर, मन और आत्मा को एक साथ जोड़ता है तथा हमें एकाग्रता प्रदान करता है। योग हमारी जीवन शैली का हिस्सा रहा है। यह ज्ञान, क्रम और भक्ति का आदर्श मिश्रण है। नियमित योग करने से जहां हमारे शरीर में स्फूर्ति का संचार होता है, वहीं कई असाध्य बीमारियों से छुटकारा भी मिलता है।
            उपायुक्त सुजान सिंह अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर हिंदू कन्या वरिष्ठï माध्यमिक विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में योग साधकों को बतौर मुख्यातिथि संबोधित कर रहे थे। इससे पूर्व उन्होंने दीपशिखा प्र्रज्ज्वलित कर योग कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उपायुक्त सुजान सिंह ने कहा कि कोविड-19 यानि कोरोना वायरस महामारी का प्रकोप चलने के कारण अबकी बार अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में ज्यादा भीड़ इक्कठी नही की गई है तथा सोशल डिस्टैंस का ध्यान रखते हुए यह कार्यक्रम आयोजित किया गया तथा लोगों को घर पर ही अपने परिवार के साथ प्रतिदिन योग करने का आह्वïान किया गया। इस कार्यक्रम को सोशल मीडिया पर भी दिखाया गया, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग घरों पर ही योग क्रियाएं करके अपने शरीर को स्वस्थ रख सके। उन्होंने कहा कि अभी तक जितने भी शोध किए गए हैं, उनमें यह निकलकर आया है कि कोरोना में प्राणायाम काफी गुणकारी है, जो शरीर की रोध-प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। उन्होंने आमजन का आह्वïान कि वे योग को अपने जीवन की शैली बनाएं और इस महामारी से भी निपटने के लिए यह काफी कारगर सिद्ध होगा। आयुष विभाग द्वारा वितरित की जा रही आयुर्वेदिक दवाओं का सेवन जरूर करें। सोशल डिस्टैंस का ध्यान रखते हुए मास्क का प्रयोग भी जरूर करें और तनाव रहित रहें। योग को अपने जीवन में अपनाते हुए दिनचर्या में शामिल करें।
            उपायुक्त सुजान सिंह ने योग करने से समस्त मानव जाति का कल्याण होगा और शरीर स्वस्थ होगा। स्वस्थ व्यक्ति ही देश और समाज का हित कर सकता है। योग सभी को जोडऩे का कार्य करता है। इसके नियमित अभ्यास से हमें मानसिक, शारीरिक, अध्यात्मिक और सामाजिक रूप से स्वस्थता प्राप्त होती है। यह तनाव को कम करने में मदद करता है और समग्र्र स्वास्थ्य को बनाए रखता है। योग और स्वच्छता होगी तो नि:संदेह हम विभिन्न प्रकार की बीमारियों से बचे रह सकते हैं। उन्होंने सभी योग साधकों को संकल्प दिलाते हुए कहा कि सर्वदा अपनी सोच में संतुलन बनाए रखुंगा। ऐसी मन:स्थिति मेरे उच्चतम आत्म-विकास की असीम संभावनाएं प्रदान करती है। अपने कर्तव्य निर्वाह के प्रति कुटुंब और कार्य के प्रति तथा समाज व समूचे विश्व में शांति, स्वास्थ्य और सौहार्द के प्रसार के लिए कृत संकल्प हूंगा।
             6वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सुजान सिंह ने योग साधकों के साथ योग प्रोटोकॉल के तहत चालन, ग्रिवा चालन क्रियाओं, ताड़ासन, वृक्षासन, पादहस्तासन, अर्धचक्रासन, त्रिकोणासन, दंडासन, भद्रासन, वज्रासन, अर्ध उष्टï्रासन, शशकासन, उतानमंडूकासन, वक्रासन, मक्रासन, भुजंगासन, शलभासन, सेतुबंधासन, उत्तानापादासन, अर्धहलासन, पवनमुक्तासन, शवासन आदि योगिक क्रियाएं की। इसके बाद कपालभाति, अनुलोम विलोम, शीतली तथा भ्रामरी प्राणायाम भी किया। योग प्रोटोकॉल के तहत सभी योग आसनों, प्राणायामों को करने के बारे में सावधानियां व उनके लाभ के बारे में योग प्रशिक्षक रामचरण ने विस्तृत रूप से सभी को जानकारी दी। आयुष विभाग द्वारा उपायुक्त सुजान सिंह को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित भी किया गया।
            इस मौके पर डॉ राजेश गोयल, पतंजलि योग समिति से रामचरण, बदन सिंह, आयुष विभाग से डॉ. राजेंद्र, डॉ. शिव कुमार, डॉ. विक्रम, डॉ. शंकुतला, डॉ. पूनम, विनोद, गोविंदा अन्य योग साधक तथा संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।