चोरी की मोटरसाईकिल सहित एक गिरफतार


कुरूक्षेत्र (संजीव बंसल ) जिला पुलिस कुरूक्षेत्र ने दुपहिया वाहन चोरी के 3 मामलों में धरपकड करते हुए एक आरोपी को गिरफतार कर चोरी शुद्वा सम्पति को बरामद करने में कामयाबी हासिल की है। यह जानकारी पुलिस अधीक्षक कुरूक्षेत्र, श्रीमति आस्था मोदी ने दी।
            इस  बारे में जानकारी  देते हुए श्रीमति मोदी ने बताया कि दिनांक 16 जून 2020 केा विपिन कुमार पुत्र जयकिशन वासी कैलाश नगर कुरुक्षेत्र ने थाना केयुके पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया था कि एलएनजेपी हस्पताल कुरुक्षेत्र में कार्यरत है। हर रोज की तरह वह उसकी मोटर साइकिल न0 एचआर 07वी-5256 एनसीडी बिलिडंग के नजदीक खडी करके अपनी डयुटी पर चला गया था। जब उसने दोपहर के समय बाहर आकर देखा तो उसकी मोटरसाईकिल वहंा पर नही थी। पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि कोई नामाुलम व्यक्ति उसकी मोटरसाईकिल को चोरी करके ले गया है। जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच अपराध शाखा-1 के हवाले की गई। जांच अपराध शाखा-1 के प्रभारी निरीक्षक गुरविन्द्र सिंह के आदेशानुसार हवलदार अरविन्द्र सिंह को सौंपी गई। हवलदार अरविन्द्र कुमार, नरेश कुमार, राजेश कुमार, एएसआई विनोद कुमार, सिपाही संदीप कुमार, संजीव कुमार और प्रदीप कुमार की टीम थाना केयुके एरिया में गश्त पर थी। पुलिस को गुप्त सूचना मिली की अश्वनी कुमार पुत्र जग्गननाथ वासी दीदार नगर कुरूक्षेत्र जिसके पास एक चोरी की मोटरसाईकिल है वह उस मोटरसाईकिल पर सवार हो कर कुछ देर बाद नजदीक रेलवे फाटक पेहवा से हो कर जाएगा। यदि अश्वनी कुमार को काबू करके पूछताछ की जाए तो उसके कब्जे से चोरी की गई कई मोटरसाईकिल बरामद हो सकती है। जिस सूचना के आधार पर पुलिस ने नजदीक रेलवे फाटक पेहवा पर नाकाबंदी शुरू कर दी। कुछ देर बाद पुलिस ने एक मोटरसाईकिल को सामने से आते हुए देखा जिसको शक के आधार पर रोक कर चालक का नाम व पता पूछा तो उसने अपना नाम अश्वनी कुमार पुत्र जग्गननाथ वासी दीदार नगर कुरूक्षेत्र बताया। मोटरसाईकिल के कागजात मांगने पर वह मोटरसाईकिल के कागजात पेश नही कर सका। जिसने पूछताछ के दौरान बताया कि उसने यह मोटरसाईकिल एलएनजेपीे हस्पताल कुरूक्षेत्र से चोरी की थी। जिसको पुलिस ने काबू करके गिरफतार कर लिया है। जिसने गहनता से पूछताछ के दौरान स्वीकार किया कि उसने इस चोरी के ईलावा एक मोटरसाइकिल एचआर 07 एस-0371 सैकिण्ड गेट कुरूक्षेत्र और एक मोटरसाईकिल एचआर 41 सी-8251 को कोर्ट परिसर पेहवा से चोरी की थी। चोरी की गई तीनों मोटरसाईकिलों को उसने पुलिस को बरामद करवा दिया है। जिसको माननीय अदालत में पेश करके माननीय अदालत के आदेशानुसर कारागार भेज दिया है। जांच जारी है।

  • सभी खबरें सबसे पहले देखने के लिए देखें : www.samaykitaqat.com 
  •  समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करें : email : samaykitaqat@gmail.com 
  •  पत्रकारिता के इच्छुक व्यक्ति सम्पर्क करें : +91-9416541457 
  •  विज्ञापन, लेख व समाचार देने के लिए सम्पर्क करें : +91-9416541475