उन्होंने बताया कि इस प्लान के अनुसार शहर का शहरी क्षेत्र बढ़ाकर 3568 हैक्टेयर हो गया व सैक्टरों की संख्या 34 से बढाकर 40 कर दी गई। साथ ही अनुमानित आबादी 3 लाख से बढाकर 4.65 लाख रखी गई थी। इस प्लान में 1814 हैक्टेयर रिहायशी, 247 हैक्टेयर वाणिज्यक, 402 हैक्टेयर औद्योगिक और 227 हैक्टेयर सरकार व अर्धसरकारी, 123 हैक्टेयर जन सुविधाएं व 370 हैक्टेयर पार्क व खुले स्थान के लिए आबंटित किए गए । इसके बाद शहर की आबादी को ध्यान में रखते हुए वर्ष 2018 में विकास प्लान 2031 ए.डी. (संशोधित) बनाया गया। यह प्रारूप विकास प्लान सन 1971 और 1977 में अनुमोदित किए गए दोनों नियंत्रित क्षेत्रों, जिनका कुल क्षेत्रफल 12040 है, को आधार मानते हुए बनाया गया है।
जिला नगर योजनाकार अनिल नरवाल ने बताया कि इस प्लान के अनुसार कैथल शहर का शहरी क्षेत्र बढाकर 3754 हैक्टेयर हो गया है व तीन नए सैक्टर 31ए, 32ए, और 33ए बढाए गए हैं, लेकिन कुल सैक्टरों की संख्या 1 से 40 तक ही रखी गई है। यह प्लान 13 फरवरी 2019 को जिला स्तरीय कमेटी में उपायुक्त महोदय की अध्यक्षता में पास किया गया व जिला प्लानिंग कमेटी में 26 फरवरी 2019 को पारित किया गया। इस प्रारूप विकास प्लान 2031 ए.डी. (संशोधित) को गूगल मैप व विद्यमान आधारित संरचना को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया। कैथल शहर को सुनियोजित प्लानिंग के अनुसार विकसित किया जाएगा। इस प्लान में 1887 हैक्टेयर रिहायशी, 305 हैक्टेयर वाणिज्यिक, 331 हैक्टेयर औद्योगिक, 164 हैक्टेयर सरकार व अर्धसरकारी, 154 हैक्टेयर जन सुविधाएं व 464 हैक्टेयर पार्क व खुले स्थान के लिए आबंटित किया गया है। इस प्लॉन की राज्य स्तरी बैठक मुख्यमंत्री महोदय की अध्यक्षता में 3 सितम्बर 2019 को आयोजित की गई थी, जिसके अनुसार राज्य स्तरीय कमेटी द्वारा शहर की जनहित को मद्देनजर रखते हुए 24 जून 2020 को सरकार द्वारा यह प्लान अनुमोदित किया गया।
- सभी खबरें सबसे पहले देखने के लिए देखें : www.samaykitaqat.com
- समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करें : email : samaykitaqat@gmail.com
- पत्रकारिता के इच्छुक व्यक्ति सम्पर्क करें : +91-9416541457
- विज्ञापन, लेख व समाचार देने के लिए सम्पर्क करें : +91-9416541475
