घरौंडा ( प्रवीण कौशिक) शहर की शिवपुरी में मंगलवार को भगवान हनुमान जी की मूर्ति स्थापना की गई। सुंदरकांड सभा द्वारा भेंट की गई इस प्रतिमा को पंडित अनिल शास्त्री ने मंत्रोच्चारण के साथ स्थापित किया। शिवपुरी भगवान हनुमान के जयकारों से गंूज उठा। वहीं सुंदरकांड सभा द्वारा सुंदरकांड पाठ भी किया गया। सभा के संयोजक वैद्य हरिकृष्ण अग्रवाल ने कहा कि भगवान हनुमान जी की मूर्ति स्थापना की गई है। हनुमान जी की कृपा व अनुकंपा सभी पर बनी रहे। इस मौके पर शिवपुरी के प्रधान ईश्वर गुप्ता ने कहा कि सभा की ओर से बहुत ही सराहनीय कार्य किया गया है। इस अवसर पर राजकुमार जिंदल, सुभाष चौपड़ा, राकेश बिंदल, देवेंद्र गुप्ता, योगेश बिंदल, पुरूषोत्तम सेठी, देव आर्य, सुरेंद्र, अजय, विनीत रोहिला, अमन धीमान, जयपाल राणा, प्रवीन व अन्य मौजूद रहे।