इनरवील क्लब पातडां की ओर से किए गए पंखे दान


पातडां (धर्मेंद्र संधू) एरिया की नामवार और मशहूर संस्था इनरवील क्लब 309 द्वारा  पातडां के सरकारी हस्पताल और तीन सरकारी प्राइमरी स्कूलों को पंखे दान किए गए l इस मौके क्लब की चेयरपर्सन श्रीमती किरण बाला ने बताया के यह क्लब रोटरी इंटरनेशनल क्लब का सहयोगी महिला क्लब है l  उन्होंने  कहा शिक्षा और सेहत इस क्लब के प्रमुख एजेंडे हैं l इसी एजेंडे के तहत सिविल हस्पताल के इंचार्ज तथा संबंधित स्कूलों के प्रधानाचार्य से विचार विमर्श करने उपरांत यह फैसला लिया गया l इस समय क्लब कि साबका चेयर पर्सन श्रीमती हरमनदीप कौर हरिका ने बताया कि यह क्लब पिछले 4 वर्ष से शहर में सेवाएं निभा रहा है l इस मौके पर सीनियर मेडिकल अफसर डॉ राजेश कुमार , मेडिकल अफसर डॉक्टर साहिल जैन , रोटेरियन श्री गुरसिमरन सिंह हरिका , श्री नारायण दास , श्री अशीष गर्ग , श्री कुलवंत रिखी , क्लब की सेक्टरी श्रीमती पूजा गर्ग , कैसियर श्रीमती परमजीत कौर , अनाज मंडी स्कूल से श्री रिंटू पाल गांव पातडां से श्री संजीव कुमार तथा मेन बाजार पातडां से श्री डिंपल कुमार हाजिर थे l

  • सभी खबरें सबसे पहले देखने के लिए देखें : www.samaykitaqat.com 
  •  समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करें : email : samaykitaqat@gmail.com 
  •  पत्रकारिता के इच्छुक व्यक्ति सम्पर्क करें : +91-9416541457 
  •  विज्ञापन, लेख व समाचार देने के लिए सम्पर्क करें : +91-9416541475