चोट मारकर छीना झपटी करने का चौथा आरोपी काबू

कुरुक्षेत्र (संजीव बंसल) थाना शाहाबाद ने पुलिस चोट मारकर छीना झपटी करने के चौथा आरोपी योगेश कुमार पुत्र श्याम लाल वासी दुर्गा नगर हिसार रोड़ अम्बाला सिटी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है| यह जानकारी पुलिस पुलिस अधीक्षक कुरुक्षेत्र, श्रीमती आस्था मोदी ने दी|      
            यह जानकारी देते हुए श्रीमती मोदी ने बताया कि दिनांक 17 जून 2020 को राकेश कुमार पुत्र रामचन्द्र वासी सैयदा मौहल्ला शाहबाद ने थाना शाहबाद पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया था कि दिनांक 16 जून 2020 को वह ट्रक नम्बर एचआर 45/बी-6992 से कुछ सामान छोडने के लिए कुंजपुरा जिला करनाल गया था| जब वह ट्रक को लेकर उसके घर शाहबाद जा रहा था। वह रतगनगढ़ गांव से थोड़ी पीछे पीर के पास पहुंचा तो उसका ट्रक एक दम से बंद हो गया। उसने ट्रक से नीचे उतर कर ट्रक के इंजन को चेक  करने लगा तो 3/4 नामालुम व्यक्ति उसके पास आये और उसको मारने-पीटने लगे। वह आपस में एक दुसरे का नाम प्रदीप, जस्सी वगैरा ले रहे थे। जिन्होंने उसकी जेब से उसका पर्स निकाल लिया। जिसमें करीब 33 हजार रूपये, एक चैक व उसका मोबाईल फोन छीनकर मौके से भाग गये। जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच हुडडा चौकी शाहबाद के एएसआई कृष्ण लाल को सौंपी गई। एएसआई कृष्ण लाल ने दिनांक 19 जून 2020 को गुप्त सूचना के आधार पर ट्रक चालक के साथ मार पीट करके छीना झपटी करने के आरोपी प्रदीप कुमार पुत्र बरखा राम वासी गेलनी जिला अम्बाला को गिरफ्तार करके अदालत के आदेश से दो दिन के पुलिस रिमांड पूछताछ की| जिसने पूछताछ के दौरान बताया था कि उसने अपने अन्य साथियों के साथ मिल कर गांव रतनगढ़ के पास एक व्यक्ति के साथ मारपीट करके उससे उसका पर्स व मोबाईल फोन छीना था। जिसको पुलिस ने अदालत के आदेश से जेल भेज दिया था| दिनांक 22 जून 2020 को उसके दो अन्य साथियों विक्रम पुत्र राम कुमार वासी नडाना जिला करनाल और दीपक पुत्र राजबीर सिंह वासी महुआ खेड़ी को गिरफतार करके तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लेकर उनके चौथे साथी कि तलाश शुरू की पुलिस रिमांड के दौरान दोनों अरोपियों ने अपने चौथे साथी योगेश कुमार पुत्र श्याम लाल वासी दुर्गा नगर हिसार रोड़ अम्बाला सिटी को बराडा रोड़ पर घूमते हुए देखा जिन्होंने अपने साथी को पुलिस को पकडवा दिया| जिसको पुलिस ने गिरफ्तार करके माननीय अदालत में पेश किया जिसको एक दिन के पुलिस रिमाण्ड पर लेकर जाँच शुरू कर दी|