धरती को हरा-भरा बनाये रखने के लिए पेड़-पौधों को लगाया जाना अति आवश्यक : असीम गोयल


अम्बाला (शेखर चन्द्र बंसलपर्यावरण का संरक्षण करने के लिए एवं धरती को हरा-भरा बनाये रखने के लिए पेड़-पौधों को लगाया जाना अति आवश्यक है। यह उदगार अम्बाला शहर के विधायक असीम गोयल ने मेरा आसमान संस्था के 6 वर्ष पूरा होने एवं अपनी बेटी अंशिका के जन्मदिवस के अवसर पर आज देर सांय बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ चौक पर वन विभाग के सौजन्य से पौधों की छबील कार्यक्रम में लोगों को पौधे वितरित करने के उपरांत मीडिया से बातचीत करते हुए कहे। इस मौके पर उन्होंने कार्यकर्ता व आमजन को पौधे वितरित किए, जिनमें जामुन, आम, अमरूद, नींबु, पाम व अर्जुन के पौधे शामिल हैं।
            श्री गोयल ने इस मौके पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि पौधों की छबील कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को पौधे वितरित करते हुए प्रकृति को बचाने का संदेश देना है। उन्होंने कहा कि हमें अधिक से अधिक पौधे लगाकर पर्यावरण को सुंदर व स्वच्छ बनाये रखना है। उन्होंने कहा कि जितने पेड़ पौधे लगेंगे उतना ही पर्यावरण स्वच्छ बनेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं व उपस्थित लोगों से आहवान किया कि जहां पौधों को लगाया जाना अति आवश्यक है वहीं उनका संरक्षण भी किया जाना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि वे इन पौधों को ले जाकर उन्हें पेड़ बनाने का काम करें और इन पौधों का नाम अपने बेटे, बेटी और अमर शहीदों के नाम से रखें। उन्होंने कहा कि हमें आने वाली पीढिय़ों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति प्रेरित करते हुए प्रकृति को हरा-भरा बनाये रखने का संदेश देना है। उन्होंंने कहा कि इसके साथ-साथ बेटी, जल और वन को बचाना भी हम सबकी जिम्मेवारी है।
            उन्होंने कहा कि आज पूरा विश्व कोरोना वैश्विक बीमारी से जूझ रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने फ्रंट पर आगे आकर इसके बचाव बारे निरंतर कार्य कर रहे हैं। कोरोना से हमे घबराना नहीं है, एहतियात के तौर पर सावधानी बरतते हुए इसका मुकाबला करके इसे हराने का काम करना है।
            इस मौके पर रेंज फोरेस्ट ऑफिसर अम्बाला मनीर गुप्ता, मनदीप राणा, हितेष जैन, रितेश गोयल, संजीव टोनी, एडवोकेट संदीप सचदेवा, गुरविन्द्र सिंह माणकपुर, रमेश मल, सरला कपूर, अर्पिल अग्रवाल, प्रीतम गिल, शशि अग्रवाल, दीपक भोला, कपिश गर्ग, अनिल गुप्ता, साहिल कक्कड़, राजेश गोयल, अर्चना छिब्बड, नरेन्द्र भलेठिया, राज सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।